scriptहोली 2019 : राशिनुसार करें रंगों का चुनाव, खुल जाएगी किस्मत | Holi spl: use different colors according to zodiac, it will auspicious | Patrika News

होली 2019 : राशिनुसार करें रंगों का चुनाव, खुल जाएगी किस्मत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2019 09:16:09 am

Submitted by:

Soma Roy

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशि के अनुसार अलग-अलग रंगों से होली खेलने पर व्यक्ति में सकारात्मकता आएगी

holi colors

होली 2019 : राशिनुसार करें रंगों का चुनाव, खुल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली। होली रंगों और उत्साह का त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग अबीर-गुलाल लगाकार भेद-भाव को खत्म करते हैं। अगर इस दिन रंगों का चुनाव राशि के अनुसार किया जाए तो व्यक्ति की किस्मत भी चमक सकती है।
होली 2019 : होलिका दहन के दिन जमीन में गाड़ दें मटकी, हमेशा के लिए घर में टिक जाएंगी मां लक्ष्मी

1.ज्योतिष शास्त्री हरिओम दास के अनुसार होली में मेष राशि के लोगों को पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे उनकी किस्मत उनका साथ देगी।
2.वृषभ राशि के जातकों के लिए इस होली सफेद और नीले रंग का प्रयोग शुभ होगा। क्योंकि ये दोनों ही रंग सद्भाव को दर्शाते हैं।

3.मिथुन राशि के लोगों को होली सफेद और हरे रंग से खेलनी चाहिए। इससे उन्हें कार्यों में सफलता मिलेगी।
4.कर्क राशि वालों के लिए इस होली हरा, पीला और सफेद रंग का प्रयोग अच्छा रहेगा। इससे उनके व्यवहार में ठहराव आएगा।

5.ज्योतिष शास्त्री हरिओम के अनुसार सिंह राशि वालों को होली गुलाबी, पीला और हरे रंग से खेलनी चाहिए। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
इस बार होली पर बन रहा है ये खास संयोग, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

6.कन्या राशि के जातकों के लिए इस होली पीले और गुलाबी रंग का प्रयोग अच्छा रहेगा। इससे उनके जीवन में खुशहाली आएगी।
7.तुला राशि के लोगों के लिए हरा, नीला और सफेद रंग उत्तम रहेगा। इससे उनके जीवन में समृद्धता आएगी।

8.वृश्चिक राशि के लोगों को होली पर पीला, लाल, नीला, गहरा लाल या मैरून रंग प्रयोग करना चाहिए। इससे उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा।
9.इस होली धनु राशि के लोगों को हरे और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनकी जिंदगी खुशहाल बनेगी।

10.मकर राशि के लोगों को होली पर लाल, सफेद और हल्के नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे उनका मन सकारात्मक बनेगा।
11.कुंभ राशि वालों को नीले और लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे उनके सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।

12.इस होली मीन राशि वालों के लिए सफेद, पीला और हरे रंग प्रयोग सबसे अच्छा रहेगा। क्योंकि ये रंग आपके लिए लकी साबित हो सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो