scriptसफेद बालों को दोबारा काला करने के 10 असरदार उपाय | Patrika News
दस का दम

सफेद बालों को दोबारा काला करने के 10 असरदार उपाय

10 Photos
6 years ago
1/10

खानपान की अनियमितता और बदलते लाइफस्टायल की वजह से लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। कुछ लोग इसे छुपाने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने इन्हें ही स्टायल मान लिया है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो घबराइए मत क्योंकि आज हम आपको 10 ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप कुछ ही दिनों में अपने सफेद बालों को दोबारा काला बना सकते हैं।

2/10

आम खाने में जितना अच्छा लगता है,ये बालों को काला बनाने में भी उतना ही फायदेमंद है। इसके लिए आपको आम के 10—12 पत्तों को चार से पांच चम्मच नारियल के तेल में डालकर पीस लें। इस पेस्ट को कुछ समय के लिए रख दें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। इसे करीब 15 मिनट तक रहने दें। फिर नॉर्मल पानी से धो दें, जल्द ही आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।

3/10

बालों की ग्रोथ और उसे काला बनाने में आंवला बहुत फायदेमंद साबित होता है। सफेद बालों को काला करने के लिए दो चम्मच आंवले पाउडर को एक लीटर पानी में घोलें। अब इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस डाले। अब रोज नहाते समय इस लिक्विड से बालों को धोएं। इससे जल्द ही बाल काले हो जाएंगे। इसके अलावा आप रात में सोने से पहले एक चम्मच आंवला पाउडर को तीन—चार चम्मच नारियल के तेल में लगाकर बालों की जड़ों में लगाएं, इससे भी बाल जल्दी काले हो जाते हैं।

4/10

बालों को काला करने में देशी घी भी बहुत अच्छा उपाय है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से जहां शरीर में ताकत आती है। वहीं इसे बालों में लगाने से बाल मजबूत, घने और काले होते हैं। हफ्ते में एक—दो बार इससे बालों की मालिश करने से लाभ होता है।

5/10

बालों को दोबारा काला बनाने में रीठा, शिकाकाई का पेस्ट भी बहुत अच्छा होता है। इसके लिए आप इन दोनों चीजों को एक रात पहले लोहे की कढ़ाई में भिगोकर रख दें। अब सुबह इसके फूल जाने पर इसे पीसकर गाढा पेस्ट बना लें। इसे बालों में अच्छी तरह से लगाकर एक प्लास्टिक बैग वाली कैप पहन लें। आप चाहे तो पन्नी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसे करीब आधे घंटे तक रखें। इसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा दो सप्ताह तक करने से असर दिखने लगेगा।

6/10

बालों को स्वस्थ्य रखने में हिना और दही भी बहुत अच्छे होते हैं। इसलिए आप पिसी हुई मेंहदी को दही के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इसे 15 मिनट तक रखने के बाद बाल धो लें। ये प्रक्रिया सप्ताह में दो दिन करें। जल्द ही बाल काले हो जाएंगे।

7/10

सफेद बालों को काला करने में प्याज भी बहुत उपयोगी साबित होता है। एक प्याज को घिसकर इसका रस निकाल लें। अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ भी होगी। साथ ही बाल काले भी होंगे।

8/10

बालों को दोबारा काला बनाने के लिए गाय का कच्चा दूध भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आपको एक कॉटन बॉल्स की मदद से इसे अपने बालों की रूट में लगाना होगा। इसे 10 मिनट रखने के बाद बाल धो लें।

9/10

बालों को काला बनाने में विटामिन ई भी बहुत उपयोगी होता है। रात में सोने से पहले रोज रात में बालों की रूट में विटामिन ई युक्त तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं। इनमें चमक आती है और रंगत लौटती है। आप बाजार में मिलने वाले विटामिन ई कैप्सूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

10/10

नारियल का दूध भी बालों को काला बनाने में फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप पानी वाले नारियल को पीसकर उसे छान लें। अब इस कोकोनट मिल्क को बालों में लगाएं। इसे रातभर लगाकर रखें। सुबह इसे पानी से धो लें। सप्ताह में ये प्रक्रिया एक से दो बार की जा सकती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.