scriptलगातार 11 शुक्रवार कर लें इन 10 में से कोई भी उपाय, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा | How to become rich, know effective remedies to please maa laxmi | Patrika News

लगातार 11 शुक्रवार कर लें इन 10 में से कोई भी उपाय, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा

Published: Jun 14, 2019 10:18:13 am

Submitted by:

Soma Roy

शुक्रवार के दिन सुहागिन महिलाओं का शृंगार का सामान भेंट करने से वैवाहिक जीवन बेहतर बनता है
आज के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं, इससे धन की वृद्धि होती है

maa laxmi

लगातार 11 शुक्रवार कर लें इन 10 में से कोई भी उपाय, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत रखने एवं गरीबों को भोजन कराने से पुण्य मिलता है। जिन लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इससे उनकी भाग्योन्नति होगी।
1.धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत जलाएं। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होंगी। ध्यान रहे कि दीपक शुद्ध देसी घी का हो।

जनेऊ समेत गणेश जी को चढ़ा दें पांच सुपारी, कभी नहीं होगी धन की कमी
2.अचानक धन लाभ या पैतृक सम्पत्ति पाने के लिए 11 शुक्रवार व्रत रखें। अब आखिरी दिन 11 कन्याओं को भोजन कराएं। साथ ही उन्हें एक रुपए का सिक्का और मेहंदी दान करें।

3.शुक्रवार के दिन किसी भी सुहागिन स्त्री को सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेंहदी आदि का दान करें। शास्त्रों में इसे अच्छा माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल बनता है।
4.अगर आपके घर में पैसा नहीं टिकता है तो शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र की स्थापना करें और गाय के दूध से उसका अभिषेक करें। इसके बाद पूरे घर में इस जल को छिड़कें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।
5.अगर आपको नौकरी में सफलता चाहिए तो शुक्रवार के दिन लाल धागे में सातमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें। ऐसा करने से आपकी आमदनी अच्छी होगी।

दिल को रखना हो दुरुस्त तो दूध में डालकर पी लें कलौंजी का तेल
6.शुक्रवार की शाम को सवा पांच किलो आटा और सवा किलो गुड़ मिलाकर रोटियां बनाएं, अब इसे लाल गाय को खिला दें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होगी और धन की बढ़ोत्तरी होगी।

7.शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कपड़े या सफेद रंग की मिठाई, दूध, चीनी का दान करना चाहिए।
8.चावल और दूध से बनी खीर को मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन अर्पण करने से देवी प्रसन्न होती हैं। ये काम लगातार 11 शुक्रवार करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

9.ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से भी देवी मां प्रसन्न होती हैं। क्योंकि लक्ष्मी जी विष्णु भगवान की पत्नी हैं। दोनों की साथ में आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।
10.शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय दीपक जलाने से दरिद्रता दूर होती है। ध्यान रहे कि ये काम करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो