scriptशनि अमावस्या के दिन हाथ में बांध लें ये एक चीज, नहीं लगेगी नजर | how to please lord shani on shani amavasya, it will bright your future | Patrika News

शनि अमावस्या के दिन हाथ में बांध लें ये एक चीज, नहीं लगेगी नजर

Published: May 04, 2019 11:44:52 am

Submitted by:

Soma Roy

हाथ में धागा बांधते समय इसे 8 बार लपेटें, इससे बुरी बला से बचाव होगा
आज शाम सरसों के तेल का दीपक जलाने से भी लाभ होगा

shani dev

शनि अमावस्या के दिन हाथ में बांध लें ये एक चीज, नहीं लगेगी नजर

नई दिल्ली। शनि अमावस्या के दिन शनि देव की आराधना करने से उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। साथ ही आज के दिन कुछ खास उपाय करने से किस्मत के दरवाजे खोले जा सकते हैं। इससे नजर दोष समेत दूसरी बाधाओं से भी बचा जा सकता है। तो कौन-से है वो टोटके आइए जानते हैं।
शनि अमावस्या पर पढ़ लें शनि देव के ये 10 मंत्र, मिलेगी सारे दोषों से मुक्ति

1.शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर से लाया हुआ काला धागा अपने दाहिने हाथ में बांधे। इस दौरान शनि देव का ध्यान करें। धागा बांधते समय इसे 8 बार लपेटें। क्योंकि ये शनि देव का प्रिय अंक है। ऐसा करने से नजरदोष से बचाव होगा।
2.अगर आपके हर काम में बाधाएं आती रहती हैं तो इससे बचने के लिए शनि देव के रक्षा कवच का पाठ करें। इससे मुसीबतों से बचाव होगा। साथ ही शनि देव का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा।
3.जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है उन्हें शनैश्चरी अमावस्या के दिन सरसों का तेल लगाकर पूरे शरीर की मालिश करनी चाहिए। उसके बाद पानी से नहाना चाहिए। इससे शनि दोष के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा मिलेगा।
4.जो लोग किसी बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें आज के दिन किसी गरीब को काले रंग के छाते का दान करना चाहिए। इससे शनि देव आपसे प्रसन्न होंगे। इसके अलावा आप चमड़े के काले जूते भी दान कर सकते हैं।
5.शनि देव को उड़द की दाल बहुत पसंद है। इसलिए शनैश्चरी अमावस्या के दिन उड़द की दाल के बने पकौड़े शनि देव को चढ़ाएं। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

च्युइंग गम नहीं नींबू का रस दिलाएगा सिगरेट की लत से छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल
6.शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी कहा जाता है। इसलिए आज के दिन बुजुर्गों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

7.कष्टों से छुटकारा पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन शनि चालीसा का पाठ करें। इस दौरान हाथ में काले तिल पकड़े रहें। पाठ खत्म हो जाने पर इसे पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें।
8.शनि अमावस्या को काले वस्त्र और अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। इससे रुपए-पैसों की वृद्धि होगी।

9.जो लोग अपनी किस्मत को चमकाना चाहते हैं उन्हें सरसों के तेल में काले तिल डालकर शनि देव को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
10.शनि देव की कृपा पाने के लिए शनि अमावस्या की शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मकताओं से छुटकारा मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो