scriptहड्डियों और जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो रोज खाएं ये एक चीज, जल्द मिलेगी राहत | Patrika News
दस का दम

हड्डियों और जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो रोज खाएं ये एक चीज, जल्द मिलेगी राहत

10 Photos
6 years ago
1/10

ज्यादा देर तक एक जगह बैठे व खड़े रहने एवं गलत लाइफस्टायल के चलते आजकल लोग हड्डियों एवं जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए जायफल सबसे बेहतर नुस्खा है। इसमें मौजूद एंटी हीलिंग एवं एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके और भी कई फायदे है।

2/10

जायफल में काफी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस एवं एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। हड्डियों एवं जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से लाभ होता है।

3/10

जायफल गठिया रोग के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी हीलिंग तत्व पुराने से पुराने दर्द को भी ठीक कर देता है। रोजाना आधे चम्मच जायफल पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाकर खाने से पेन गायब हो जाता है। चूंकि इसमें कैल्शियम मौजूद होता है, इसलिए इससे बोन्स भी मजबूत होते हैं।

4/10

जायफल में एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। ये बैक्टीरिया को खत्मकर इंफेक्शन से बचाता है। इसके पाउडर को लौंग व तिल के तेल में मिलाकर दांतों की मालिश से दांत दर्द में राहत मिलता है। ये दांतों की सड़न को दूर कर बदबू को भी मिटाता है।

5/10

जायफल केवल दर्द को दूर करने में ही नहीं बल्कि ये सुंदरता को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी एजिंग तत्व ढ़लती उम्र के असर को कम करते हैं। इसके तेल से रोजाना चेहरे, गर्दन एवं हाथ—पैर की मालिश करने से झुर्रिरयां दूर हो जाती है। इससे स्किन में टाइटनेस भी आती है।

6/10

पिसे जायफल को संतरे के जूस में मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स एवं ब्लैकहेड्स दूर होते हैं। इससे झाइयां एवं रफनेस भी दूर होती है। इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को चमकदार और दागरहित बनाने में मदद करते हैं।

7/10

जायफल बालों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसके तेल को बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं। इससे 10 से 15 मिनट तक सिर की मालिश करने से स्कैल्प को पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है।

8/10

इसमें एंटी फंगल एवं एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो डैंड्रफ को खत्म करता है। जायफल के तेल को कॉफी पाउडर के साथ बालों में लगाने से चमक आती है। साथ ही सफेद बालों की समस्या से भी राहत मिलती है।

9/10

जायफल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके तेल से मालिश करने पर सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है। जिसके चलते बालों का टूटना बंद हो जाता है। ये बालों को मुलायम एवं चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

10/10

ये पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी बहुत कारगर है। जायफल के आधे चम्मच तेल को एक चम्मच शहद के साथ खाने से पेट दर्द में राहत मिलती है। साथ ही पिसे हुए जायफल को हल्के गुनगुने पानी के साथ लेने पर गैस्ट्रिक एवं पेट फूलने की समस्या भी दूर होती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.