scriptखाने के बाद झूठे बर्तन छोड़ने की आदत बना सकती है शनि दोष का शिकार | if you do these things then it causes shani dosh in life | Patrika News

खाने के बाद झूठे बर्तन छोड़ने की आदत बना सकती है शनि दोष का शिकार

Published: Feb 25, 2019 02:07:10 pm

शनि दोष के कारण आर्थिक हानि हो सकती है।
शनि दोष जीवन में नकारात्मकता को बढ़ाता है।
इन कामों को करने से मुसीबत आपके ऊपर हावी रहती हैं।

नई दिल्ली। अक्सर लोगों की आदत होती है कि घर में भोजन करने के बाद वे बर्तन उसी जगह पर झूठे छोड़ देते हैं। खाना खाने के बाद भोजन के बर्तनों को झूठा छोड़ने के कारण आपको समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। यह समस्याएं आपको शनि दोष का शिकार बना सकती हैं और साथ ही चंद्रमा की भी अशुभ दृष्टि रहती है। यह काम समस्याओं को हावी कर सकता है और आपको ग्रहों से जुड़े अशुभ परिणाम प्रभावित कर सकते हैं। आइये जानते है कि ऐसे कौन से काम हैं जिन्हे करना अशुभ माना जाता है।

1.कहा जाता है कि खाना खाने के बाद झूठे बर्तन उसी स्थान पर छोड़ने से आपको चंद्रमा और शनि से जुड़े दोष भुगतने पड़ सकते हैं।

2.इस आदत के कारण होने वाले दोषों से आपको प्रत्येक कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

3.रात को खाने के बाद रसोई घर में भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। माना जाता है कि इससे आपको आर्थिक हानी झेलनी पड़ सकती है।

4.रसोई घर की साफ-सफाई का ध्यान ना रखना एवं रात के भोजन के बाद झूठे बर्तन छोड़ने वाले घरों में देवी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

5.घर में आने वाले मेहमान की सुविधा का ध्यान ना रखना भी ग्रह दोष उत्पन्न कर सकता है इसलिए मेहमानों का आदर किया जाना चाहिए।

यह लक्ष्ण बन सकते हैं कैंसर का कारण, बचने के लिए जरूर रखें इनका ध्यान

6.रोज़ाना सुबह उठकर घर में लगे तुलसी के पौधे एवं धार्मिक महत्व रखने वाले अन्य पौधों को पानी देना बहुत शुभ माना जाता है।

7.पूजा स्थान की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए क्योंकि यह स्थान जितना स्वच्छ रहेगा उतना ही देवी-देवताओं का वास रहेगा।

8.घर में पैरों को घसीटकर चलने से भी ग्रह दोष उत्पन्न हो सकता है इसके कारण आने वाला दोष आपकी राहु की दशा को खराब करता है।

9.घर में घुसते समय जो लोग यहां-वहां जूते-चप्पल फेंक देते हैं यह आदत भी गलत होती है और इसके कारण शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।

10.शाम के समय जिन घरों में उजाला नहीं किया जाता है वहां हमेशा नकारात्मक शक्तियों का वास होता है और परेशानियां हावी रहती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो