scriptजिन घरों में होते हैं ये 10 काम, वहां कभी नहीं टिकता है पैसा | if you have any one habit out of 10, it can be a cause of money loss | Patrika News

जिन घरों में होते हैं ये 10 काम, वहां कभी नहीं टिकता है पैसा

Published: May 22, 2019 12:42:34 pm

Submitted by:

Soma Roy

रसोई घर में रखे जाने वाले अन्न में न डालें कीटनाशक गोलियां
बेडरूम में कभी भी हनुमाान जी की तस्वीर न लगाएं

vastu dosh

जिन घरों में होते हैं ये 10 काम, वहां कभी नहीं टिकता है पैसा

नई दिल्ली। कई बार मेहनत करने के बावजूद लोगों की तरक्की नहीं हो पाती है और न ही घर में बरकत होती है। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। साथ ही इसके नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने के पीछे हमारी कई आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। तो कौन-सी हैं वो चीजें जिन्हें हमें करने से बचना चाहिए, आइए जानते हैं।
संकष्टी चतुर्थी : दूर्वा में गांठें लगाने समेत करें ये 10 काम, धन संबधित परेशानियां होंगी दूर

1.अक्सर हम अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए उनमें कीटनाशक दवा डालकर रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना उचित नहीं होता है। ऐसा करने से अन्न का शुभ फल खत्म हो जाता है। नतीजतन घर में अन्न और धन की कमी हो सकती है।
2.जिन घरों में हमेशा बाथरूम के दरवाजे खुले रहते हैं, वहां दरिद्रता का वास होता है। क्योंकि टॉयलेट में नकरात्मक ऊर्जा रहती है। ऐसे में गेट के खुले रहने से उसका असर पूरे घर में दिखने लगता है। नतीजन बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। साथ ही घर में रहने वालों की परेशानियों में इजाफा होता है।
3.कई लोगों को मछली पालने का शौक होता है इसलिए वे घर में एक्वेरियन रखते हैं। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के दक्षिण दिशा में रखना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे धन का नुकसान हो सकता है।
4.बहुत से लोग अपनी दुकान या दफ्तर के आस-पास थूकते रहते हैं। इससे व्यापार में नुकसान के साथ आपका स्वास्थ भी प्रभावित होता है। वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट निधि खेड़ा के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को कभी गंदा न रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और विष्णु जी नाराज हो जाते हैं, जिससे बिजनेस में घाटा हो सकता है।
5.बहुत से लोग दो कमरों के घरों में रहते हैं ऐसे में वो बेडरूम में ही पूजा का सिंहासन रख लेते हैं। मगर शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना गलत है। इससे पूजा का फल नहीं मिलता है। साथ ही घर में दरिद्रता आती है।
पूजा करते समय सिर ढकने के पीछे हैं ये 10 कारण, नियम पालन करते ही बदल जाती है किस्मत

6.बेडरूम में कभी भी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि बजरंगबली को ब्रम्हचारी माना जाता है। जबकि बेडरूम में गृहस्थ भी सोते हैं। इस नियम का पालन न करने से पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
7.कई लोगों को गार्डनिंग का शौक रहता है। इसलिए वो घर में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। मगर घर में कभी भी कांटेदार या जहरीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि ये नकारात्मक शक्तियों को खींचते हैं। इससे घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ने की आशंका रहती है।
8.बहुत से लोग बाहर से घर आते ही मेन गेट पर जूते-चप्पल उतार देते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। क्योंकि प्रवेश द्वार में रुकावट होती है।
9.अक्सर जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वे पेन या पेंसिल से दीवारों और फर्श पर लकीरें खींचते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में कभी पैसा नहीं टिकता है। क्योंकि काले रंग से खींची गई रेखा नकारात्मकता लाती है।
10.जो लोग घर के प्रवेश द्वार पर बड़े गमले रख देते हैं। उन्हें तुरंत हटा देने चाहिए। क्योंकि इसमें पानी डालने से वो जगह गीली रहती है। ऐसे में मां लक्ष्मी घर में ज्यादा दिन नहीं टिकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो