scriptसंतान प्राप्ति में आ रही है दिक्कत तो अपनाएं ये 10 टोटके, जल्द भर जाएगी सूनी गोद | Patrika News
दस का दम

संतान प्राप्ति में आ रही है दिक्कत तो अपनाएं ये 10 टोटके, जल्द भर जाएगी सूनी गोद

10 Photos
6 years ago
1/10

सभी माता—पिता अपनी औलाद की चाहत रखते हैं, लेकिन कुछ कारणवश कई लोगों को ये सुख प्राप्त नसीब नहीं हो पाता है। ऐसे लोग निराश होने की बजाय इनमें से कोई एक टोटका अपनाएं, इससे संंतान प्राप्ति की समस्या दूर हो जाएगी।

2/10

जिन लोगों की कुंडली में राहु पांचवे घर में होता ऐसे लोगों को संतान सुख में कठिनाई आती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के नीचे चांदी का एक पत्र व ताबीज रख दें। इससे दोष दूर हो जाएगा।

3/10

यदि काफी इलाज के बाद भी बात नहीं बन रही है तो 40 दिनों तक पांच मूली को लेकर रात में पत्नी के सिरहाने रखे दें। अब इन्हीं मूलियों को अगले दिन सुबह किसी शिव मंदिर में रख दें। ये प्रक्रिया तीन से चार बार करने से बात बन जाएगी।

4/10

निसंतान दंपत्तियों की सूनी गोद भरने में पीली कौड़ी भी बहुत उपयोगी साबित होती हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन पांच कौड़ी लेकर इसे अभिमंत्रित कर लें। अब इसे महिला की कमर पर पीले धागे के साथ बांध दें। ऐसा करने से जल्द ही गोद भर जाएगी।

5/10

बरगद के पत्ते पर कुमकुम द्वारा स्वास्तिक बनाने एवं उस पर चावल और एक सुपारी रखकर इसे किसी मंदिर में चढ़ाने से भी मनोकामना पूरी होती है। ये उपाय सोमवार व शुक्रवार को करना अच्छा होगा। इससे जल्द ही संतान की प्राप्ति होगी।

6/10

दान देने से कई मुसीबतें हल हो जाती हैं, इसलिए यदि स्त्री किसी गरीब व ब्राम्हण को भोजन एवं वस्त्र दान करें तो इसका पुण्य मिलेगा। इसके अलावा घर से बाहर जाते समय काली गाय दिखें तो उसके मस्तक पर हाथ फेरना भी शुभ माना जाता है।

7/10

संतान की प्राप्ति के लिए गुरुवार के दिन गेंहू के आटे की गोलियां बनाकर उसमे चने की दाल एवं थोड़ी हल्दी भरकर गाय को खिलाने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। इससे सूनी कोख जल्द ही भर जाती है।

8/10

सूनी गोद भरने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी की बाल स्वरूप मूर्ति लाएं। अब उनकी रोज पूजा करें एवं लड्डू का भोग लगाएं। अब इस लड्डू का प्रसाद थोडा खुद खाएं एवं शेष प्रसाद पक्षियों को खिला दें। ऐसा नियमितरूप से करते रहने पर जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।

9/10

कई लोग ईष्र्या के चलते टोना—टोटका करके लोगों की खुशियों में नजर लगा देते हैं। जिस वजह से संतान प्राप्ति में भी दिक्कतें आती हैं। इसे दूर करने के लिए रविवार को छोड़कर बाकी दूसरे दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना शुभ माना जाता है। वृक्ष की सात बार परिक्रमा करने एवं सरसों के तेल का दीपक जलाने से नजर दोष एवं बुरी बलाएं टलती हैं।

10/10

संतान सुख की प्राप्ति के लिए श्रावण नक्षत्र में काल अरंड की जड़ का उपाय भी प्रभावशाली साबित होता है। इस नक्षत्र में स्त्री को ये जड़ अपनी कमर व बाजू पर बांधन चाहिए। ऐसा करने पर भगवान शिव की आप पर कृपा होगी और आपकी सूनी गोद जल्द भर जाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.