scriptआपकी हथेली में है ये निशान तो रहें सतर्क हो सकती है आपकी अकाल मृत्यु | Patrika News
दस का दम

आपकी हथेली में है ये निशान तो रहें सतर्क हो सकती है आपकी अकाल मृत्यु

10 Photos
6 years ago
1/10

व्यक्ति के जीवन का रहस्य उसके हाथों की लकीरों में छिपा होता है। इसी से पता चलता है कि व्यक्ति को उसकी जिंदगी में कब, कितना और क्या मिलेगा। हाथों की ये लकीरें इतनी मजबूत होती हैं कि इससे जातक का जीवन और मरण जुड़ा होता है। आज हम आपको हस्त रेखाओं के एक ऐसे ही चिन्ह् के बारे में बताएंगे, जिनका हाथों में होना अशुभ माना जाता है।

2/10

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार कई लोगों के हाथों में ऐसे निशान मौजूद होते हैं जो उनके लिए अशुभ होते हैं। इन्हीं खराब चिन्ह्रों में से एक है क्रॉस। ये नकारात्मकता का प्रतीक होता है। इसके हाथ में होने से व्यक्ति गुस्सैल स्वभाव का होता है और जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाता है।

3/10

हाथों में क्रॉस के होने का फल उसके स्थान पर निर्भर करता है। यदि किसी की हथेली में ये निशान मंगल, बृहस्पति आदि ग्रहों के हिस्से में होता है तो इसे खराब संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो सकती है।

4/10

हस्तशास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के चंद्रपर्वत पर क्रॉस का निशान रहता है ऐसे लोगों की मौत किसी नदी, तालाब, झरने, कुएं एवं समुद्र में डूबने से होती है।

5/10

इसके अलावा ऐसे व्यक्ति किसी दुर्घटना में भी दम तोड़ सकते हैं। ऐसे लोगों पर अकाल मृत्यु का खतरा रहता है इसलिए इन्हें अक्सर चोटें लगती रहती हैं। ऐसे लोगों हमेशा खतरों से घिरे रहते हैं।

6/10

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह् बना हो तो ऐसे लोग भी अकारण मरते हैं। ऐसे लोगों के मन में आत्महत्या करने की इच्छा बार—बार जन्म लेती है। ऐसे लोगों का दिमागी सतुंलन ठीक नहीं होता है, वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं।

7/10

ऐसे लोग असफलता से डरते हैं। वे छोटी—छोटी बातों से परेशान हो जाते हैं। यदि इन्हें अपने मन के मुताबिक परिणाम नहीं मिलता तो इनमें हीन भावना जन्म लेने लगती है। जिसके चलते वे खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश करने लगते हैं। इसी के चलते कई बार उनकी मौत भी हो जाती है।

8/10

अगर किसी व्यक्ति के मंगल पर्वत पर क्रॉस का निशान होने के साथ उसका गुरू ग्रह भी कमजोर हो तो ऐसे लोग खुद को यातनाएं देते रहते हैं। इनका घर—परिवार से ज्यादा नाता नहीं रहता है। ऐसे लोगों की किस्मत में अपमानित होना लिखा होता है। कई बार तो इन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

9/10

जिन लोगों की हथेली में शुक्र पर्वत के क्षेत्र में क्रॉस का निशान होता है ऐसे लोग प्यार में बहुत जुनूनी होते हैं। वे अपने पार्टनर से शिद्दत से मोहब्बत करते हैं, लेकिन इन्हें वहीं प्यार न मिलने पर ये अपने साथी से गुस्सा हो जाते हैं। कई बार तो ये प्यार में इतने पागल हो जाते हैं कि उन्हें सही—गलत का होश भी नहीं रहता है।

10/10

ऐसे लोग प्यार की जुनूनियत में अपने पार्टनर की हत्या तक कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को प्यार में कभी सफलता नहीं मिलती है। उन्हें अपनी मोहब्बत को लेकर हमेशा लोगों की बातें सुननी पड़ती है। इस वजह से उन्हें बदनामी भी झेलनी पड़ती हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.