scriptअगर माइग्रेन से परेशान रहते हैं तो ये 10 नुस्खे मिनटों में मिटाएंगे आपका दर्द | Patrika News
दस का दम

अगर माइग्रेन से परेशान रहते हैं तो ये 10 नुस्खे मिनटों में मिटाएंगे आपका दर्द

10 Photos
6 years ago
1/10

ज्यादा देर तक कम्प्यूटर में काम करने, पोषक तत्वों की कमी एवं तनाव आद के चलते लोगों को माइग्रेन की समस्या हो जाती हैं। इसके तहत व्यक्ति के आधे सिर में दर्द होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको 10 असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे।

2/10

यदि किसी को माइग्रेन की शिकायत है तो उसके लिए पिपरमिंट का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तेज महक रक्त प्रवाह को ठीक करती है। जिससे सिर तक ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है। आप इसका थोड़ा—सा तेल लेकर माथे पर मसाज कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसकी मात्रा ज्यादा न हो वरना जलन पड़ सकती है।

3/10

तुलसी का तेल भी माइग्रेन में बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद औषधीय तत्व मांसपेशियों को राहत देने का काम करते हैं। जिससे बॉडी रिलैक्स होती है और दर्द से राहत मिलती है। आप तुलसी के तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं।

4/10

अदरक में एंटी फ्लेमेबल नामक तत्व पाया जाता है, जो दर्द से राहत दिलाता है। इसके प्रयोग के लिए अदरक के एक छोटे टुकड़े को धोकर एक चौथाई गिलास पानी में उबाल लें। अब पानी के कम हो जाने पर इसे ठंडा कर लें। इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से दर्द कम होता है।

5/10

कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो माइग्रेन के दर्द से तुरंत छुटकारा दिलाता है। ये दर्द की वजह बनने वाले एडेनोसाइन के प्रभाव को कम करने का काम करता है। हालांकि इसे जरूरत के मुताबिक ही पीना चाहिए, इसकी ज्यादा मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है।

6/10

धनिया भी माइग्रेन के दर्द में राहत दिलाने का काम करता है। सूखी धनिया को चबाने से दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा धनिया की चाय भी फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच सूखी धनिया को एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी एक चौथाई रह जाए तब इसे हल्का ठंडाकर छान के पी लें।

7/10

माइग्रेन के दर्द को दूर करने में लैवेंडर आॅयल भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग के लिए एक बाउल पानी में कुछ बूंदे लैवेंडर आॅयल की डालने के बाद इसे सूंघने से ब्रेन के सेल्स एक्टिव हो जाते हैं। जिससे मस्तिष्क को अच्छा महसूस होता है और दर्द कम हो जाता है।

8/10

देसी घी हर बीमारी का इलाज हैं। इसलिए माइग्रेन के दर्द को कम करने में भी ये असरदार साबित होता है। रोजाना दिन में दो बार देसी घी की दो बूंदे नाक में डालने से लाभ होता है। इससे दर्द कम होने के साथ बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है।

9/10

नींबू के छिलके को पीसकर इसे सिर पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है। इसकी खुशबू दिमाग को अच्छा फील कराता है। ये ब्रेन सेल्स को एक्टिवेट करने का काम करता है।

10/10

सेब में क्वरसिटिन नामक तत्व पाया जाता है। यह हमारी कोशिकाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट सेब खाने से लाभ होता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.