scriptअगर हाथों में है 6 अंगुलियां तो बड़े किस्मत वाले हैं आप, विरासत में मिलेगी धन—दौलत | Patrika News
दस का दम

अगर हाथों में है 6 अंगुलियां तो बड़े किस्मत वाले हैं आप, विरासत में मिलेगी धन—दौलत

10 Photos
6 years ago
1/10

सामान्यतौर पर सबके एक हाथ में पांच अंगुलियां होती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी छह अंगुलियां होती हैं। ये देखने में भले ही अजीब लगता हो, मगर समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बहुत किस्मतवाले माने जाते हैं। इनकी और भी कई खूबियां होती हैं, तो क्या है वो खासियत आइए जानते हैं।

2/10

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की छह अंगुलियां होती हैं ऐसे लोग खास होते हैं। उनके रहन—सहन से लेकर बातचीत का तरीका सबसे अलग होता है। ऐसे लोग भीड़ में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। ऐसे लोग उच्च पदों पर कार्य करते हैं।

3/10

समुद्र शास्त्र के अनुसार छह अंगुलियों वाले लोग बहुत किस्मतवाले होते हैं। वे जीवन में जिस चीज को पाना चाहते हैं, वो उन्हें मिल जाता है। ऐसे लोगों का भाग्य बहुत अच्छा होता है। इन्हें काम में नए अवसर के साथ सम्मान भी मिलता है।

4/10

ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं। इन्हें अपना काम दूसरों पर टालने की आदत नहीं होती है। ये हर काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करते हैं। इनकी इसी आदत के चलते ये बहुत कामयाब बनते हैं।

5/10

ऐसे लोग आलोचक भी होते हैं। इन्हें दूसरों का किया गया काम जल्दी पसंद नहीं आता है। ये हमेशा दूसरे के कामों में कमियां निकालने रहते हैं। इसी के चलते इनकी लोगों से अनबन भी हो जाती है। लोग इन्हें नापसंद करने लगते हैं।

6/10

ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये बहुत कलात्मक भी होते हैं। इस वजह से ये क्रिएटिव क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग अच्छे आर्टिस्ट भी बन सकते हैं।

7/10

छह अंगुलियों वाले लोग एक साथ कई कामों को करने में दिलचस्पी रखते हैं। इसलिए वे वर्तमान से ज्यादा भविष्य में जीते हैं। ऐसे लोगों को प्लानिंग बनाना बहुत पसंद होता है।

8/10

छह अंगुलियों को लेकर पहले जमाने में कई अलग—अलग भ्रांतियां भी थी। मध्यकालीन युग में छठी अगुंली वाले शख्स को जादू-टोने, इंद्रजाल और मायावी विद्याओं में पारंगत समझा जाता था। उस समय ऐसे व्यक्तियों को भरोसेमंद नहीं समझा जाता था।

9/10

मेडिकल सांइस के अनुसार छह अंगुलियों के होने के पीछे अनुवांशिक समस्या होती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक हर 1,00,000 बच्चों में लगभग 50 बच्चे ऐसे पैदा होते हैं।

10/10

डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी बीमारी को पॉलीडैक्टली कहा जाता है। ये बीमारी हाथों के अलावा पैरों में भी देखने को मिलती है। छह अंगुलियों वाले लोगों में कई मशहूर बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। इसमें से एक नाम रितिक रोशन का भी है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.