scriptसपने में दिखें ये 10 चीजें तो जल्द ही चमकने वाली है आपकी किस्मत | Patrika News
दस का दम

सपने में दिखें ये 10 चीजें तो जल्द ही चमकने वाली है आपकी किस्मत

10 Photos
6 years ago
1/10

सोते समय अक्सर लोगों को सपने दिखा करते हैं। इनमें कुछ अच्छे तो कुछ बुरे सपने होते हैं। लोग इन सपनों को देख अगले दिन इन्हें भूल जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है है ये सपने भी आपकी जिंदगी में होने वाले बदलाव की ओर इशारा करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 शुभ संकेतों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी किस्मत चमक जाएगी।

2/10

अगर आपने सपने में किसी सांप को एक गठरी या पोटली पर कुंडली मारकर बैठे देखा है तो इसे शुभ संकेत समझें। क्योंकि सांप का इस तरह से बैठना धन की हिफाजत करना माना जाता है और ख्वाब में ये देखना मतलब आपको बहुत जल्द धन प्राप्त होने वाला है।

3/10

अगर आपने सपने में कोई घर, बिल्डिंग या मकान देखा है, जो कि अच्छी स्थिति में था तो इसका मतलब यह है कि जल्द ही आपको तरक्की मिलने वाली है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही लोग आपको आपके काम के लिए जानेंगे।

4/10

अगर आपने अपने सपने में कुत्ते को चुपचाप बैठे देखा है या उसे आपको प्यार करते हुए देखा है तो यह आपके लिए एक अच्छा संकेत है। इसका मतलब यह है कि आपके जानने वाले बहुत वफादार हैं। वो आपको कभी धोख नहीं देंगे और हर परिस्थिति में आपका साथ निभाएंगे।

5/10

जिन लोगों को सपने में तेज धूप, रौशनी या उगता हुआ सूरज दिखाई देता है तो उन्हें इसे अच्छा संकेत मानना चाहिए। क्योंकि सूर्य तेज का प्रतीक होता है, जो व्यक्ति को सम्मान दिलाता है। इसलिए सपने में सूर्य को देखना व्यक्ति का रुतबा बढ़ाता है। इससे आपको नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है।

6/10

अगर किसी व्यक्ति को सपने में गुलाब का फूल दिखे तो इसे भी शुभ संकेत समझना चाहिए कयोंकि जिस तरह गुलाब का पुष्प महकता हुआ होता है इसी तरह ये शुभ फलदायी होता है। इसका स्वप्न देखने से आपकी बहुप्रतिक्षित मनोकामना पूर्ण होगी।

7/10

अगर कोई व्यक्ति खुद को सपने में गरीबी में जीते हुए और फटेहाल हालत में देखें तो इससे निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि ये एक शुभ संकेत है। इसका मतलब यह है कि आपको धन मिलने वाला है।

8/10

यदि कोई व्यक्ति सपने में छ‌िपकली द‌ेखें तो इसे भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे व्यक्ति को धन—दौलत और पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होती है।

9/10

अगर किसी को सपने में तोता द‌िखाई देता है तो यह भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। जिस तरह से तोता बोलने से मधुर ध्वनि उत्पन्न होती है उसी तरह सपने में तोता देखने से घर में खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों में सौहार्द बना रहता है। इससे धन की भी प्राप्ति होती है।

10/10

कई बार कुछ लोग खुद को कब्र‌िस्तान में खडा देखते हैं, ये सपना देखते ही लोग चौंक जाते हैं। उन्हें डर का एहसास होता है, लेकिन हकीकत में ये एक शुभ संकेत है। माना जाता है इससे व्यक्ति को मान—सम्मान की प्राप्ति होगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.