scriptसुबह उठते ही दिखे ये 10 चीजें तो समझ जाएं आप पर मेहरबान हैं मां लक्ष्मी | if you see these 10 things in the morning, you will get money soon | Patrika News

सुबह उठते ही दिखे ये 10 चीजें तो समझ जाएं आप पर मेहरबान हैं मां लक्ष्मी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2018 10:14:11 am

Submitted by:

Soma Roy

मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर धन की वृद्धि के साथ व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती है

devi laxmi

सुबह उठते ही दिखे ये 10 चीजें तो समझ जाएं आप पर मेहरबान हैं मां लक्ष्मी

नई दिल्ली। कई बार हम बहुत मेहनत के बावजूद कामयाब नहीं हो पाते हैं और न ही उतना धन कमा पाते हैं, लेकिन जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा होता है जिससे मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हो जाती है। तो कौन-से हैं वो संकेत जो बताते हैं कि बहुत जल्द आप अमीर बनने वाले हैं।
1.अक्सर घर से बाहर जाते समय आपको कई लोग सुबह-सुबह झाडू लगाते दिख जाएंगे। ये देखने में भले ही अच्छा न लगे, लेकिन ये एक शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ये मां लक्ष्मी के आपसे प्रसन्न होने की निशानी है। ऐसा होने पर आपको धन की प्राप्ति होगी।
2.अगर आपको अपने पास हरी-भरी चीजें दिखें, खासतौर पर पेड़-पौधे तो आपका जीवन जल्द ही खुशियों से भरने वाला माना जाता है। कहते हैं कि अगर आपके आस-पास हरियाली हो तो जिंदगी में भी सम्पन्नता आती है।
3.अगर आपके घर में अचानक से कोई उल्लू आ जाए तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। चूंकि इसे मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, इसलिए इसके घर आने से मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत मिलता है।
4.अगर घर से निकलते समय आपको कोई गन्ना ले जाते हुए दिखे या रास्ते में गन्ने का खेत पड़े तो इसे भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि गन्ने की मिठास की तरह आपके जीवन में भी खुशहाली आएगी।
5.अगर आपको सुबह व शाम को शंख की आवाज सुनाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने से आपके मन से नकारात्मक भाव खत्म हो जाएंगे और घर में सौहार्द का वातावरण होगा। इससे परिवार के लोगों की तरक्की भी होगी।
6.अगर आप सफर कर रहे हैं और आपको अचानक अपनी दाईं ओर बंदर दिखाई दें तो इसे बेहतर समझा जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर व्यक्ति को जल्द ही धन लाभ होता है।
7.अगर घर से बाहर जाते समय आपको कोई नई नवेली दुल्हन दिख जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि नई दुल्हन मां लक्ष्मी एवं अन्नपूर्णा का रूप होती हैं। इसलिए इनके दिखने पर मां लक्ष्मी के आपसे प्रसन्न होने का संकेत मिलता है।
8.अगर आपको सुबह उठते ही नारियल दिख जाए तो इसे बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। क्योंकि श्रीफल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसके दिखने पर समझा जाता है कि घर में धन आने वाला है। इससे आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलने वाली है।
9.अक्सर हमें रास्ते में गाय दिख जाती हैं। अगर आपको सुबह-सुबह घर से बाहर जाते समय सफेद रंग की गाय व बछिया दिखे तो इसे अच्छा माना जाता है। ऐसा होने पर आपकी किस्मत जल्द ही चमकने वाली होती है।
10.अगर आप किसी शुभ काम के लिए बाहर जा रहे हैं और रास्ते में आपको किसी शव को ले जाते हुए दिख जाए तो इसे भी अच्छा समझा जाता है। चूंकि मरने के बाद व्यक्ति की आत्मा सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाती है इसलिए इनके दर्शन से व्यक्ति को पुण्य मिलता है और उसका पूरा दिन अच्छा जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो