scriptरास्ते में दिख जाए शव यात्रा तो सबसे पहले करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत | if you suddenly see a dead body on the road, do these things | Patrika News

रास्ते में दिख जाए शव यात्रा तो सबसे पहले करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 13, 2019 03:55:26 pm

Submitted by:

Soma Roy

सुहागिन महिला की अंतिम यात्रा देखने पर सिंदूर का दान करना शुभ माना जाता है

shav yatra

रास्ते में दिख जाएं शव यात्रा तो सबसे पहले करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली। मृत्यु के बाद व्यक्ति की आत्मा परमात्मा में लीन हो जाती है। इसलिए शवयात्रा देखना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार किसी की अंतिम विदाई देखने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दौरान कुछ खास काम करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।
1.अगर आपको रास्ते में किसी की शवयात्रा दिखें तो कोशिश करें कि आप उसे कंधा दें। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।

2.अगर आप कंधा नहीं दे सकते हैं या मृतक व्यक्ति आपका परिचित नहीं है तो शव यात्रा देखते समय सबसे पहले राम नाम कहें। ऐसा करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
3.कोशिश करें कि शवयात्रा में जरूर शामिल हो। क्योंकि कहते हैं कि दुख के मौके पर दूसरों का साथ देने से आपका अच्छा होगा।

4.अगर आप शव यात्रा में शामिल नहीं हो सकते हैं तो शव को ले जाते समय हाथ जोड़कर प्रणाम करें। क्योंकि मृत्यु के बाद शरीर ईश्वर में लीन हो जाता है। ऐसे में आपकी आराधना सीधे भगवान तक पहुंचेगी।
5.अगर रास्ते में आपको कोई शव यात्रा जाती हुई दिखे तो उसे क्रास करने की कोशिश न करें। शव यात्रा को जाने के लिए पहले जगह दें। इससे ईश्वर की आप पर कृपा होगी।
6.शव यात्रा देखने पर शिव जी का ध्यान करना चाहिए। क्योंकि भोलेनाथ को परम ब्रम्ह माना जाता है और पूरी सृष्टि उन्हीं में समाई हुई होती है। मृत्यु के बाद व्यक्ति की आत्मा शिव में ही मिल जाती है। इसलिए शंकर भगवान का ध्यान करने से आपकी किस्मत चमक सकती है।
7.अगर आपको शव यात्रा दिखे तो उस पर फूल या माला चढ़ाएं। ऐसा करने से आप मृतक के प्रति अपना आदर और सम्मान प्रकट करेंगे। इससे ईश्वर प्रसन्न होंगे।

9.अगर आपको कोई सुहागिन महिला की शवयात्रा दिखें तो सिंदूर का दान करें। ऐसा करने से आपका गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा।
10.शवयात्रा के दौरान हरि का नाम जपने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो