scriptरात को सोते समय लगती है यूरीन तो हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार | if you wake up suddenly at night, it can cause of many diseases | Patrika News

रात को सोते समय लगती है यूरीन तो हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार

locationनई दिल्लीPublished: Feb 28, 2019 11:49:58 am

Submitted by:

Soma Roy

सोते समय लगते हैं अचानक झटके तो ये हो सकता है नर्वस सिस्टम डिस्आॅर्डर का संकेत

neend tutna

रात को सोते समय लगती है पेशाब तो हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार

नई दिल्ली। अक्सर सोते समय लोगों को पेशाब लगने लगती है। जिसके चलते बार-बार उनकी नींद टूट जाती है। जाड़े के मौसम ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि लोग इस बात को सामान्य समझते हैं, लेकिन क्या आपको पता है आपकी ये आदत आपको खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकती हैं।
प्रेगनेंसी में खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा दूध से भी ज्यादा सफेद

1.मेडिकल साइंस के मुताबिक कई बार लोगों की नींद रात में टूट जाती है, क्योंकि उन्हें यूरीन लगती है। बार-बार टॉयलेट लगने की वजह डायबिटीज का कारण हो सकती है।
2.कई बार लोग जाने-अनजाने सोते समय अपने पार्टनर को लात मार देते हैं। इस बात का उन्हें पता भी नहीं चलता है। मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात को सोते समय अपने साथी को लात मारकर अचानक उठकर बैठने की ये आदत रैस्टलेस सिड्रोम की निशानी हो सकती है।
3.अगर रात को सोते समय धड़चनें अचानक से तेज हो जाएं या नींद खुल जाए तो ये थायराइड का संकेत हो सकता है। इससे लोगों को रात में सोते समय पसीना भी आ सकता है।
4.जिन लोगों को सोते समय आपको सांस लेने में दिक्कत आ रही है तो स्लीप ऐप्निया का संकेत हो सकता हैं। इससे लोग डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

5.कई लोग सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं। लोगों को ये बात आम लगती है, लेकिन मेडिकल साइंस के मुताबिक ऐसा करना स्लीप ऐप्निया नामक बीमारी का कारण हो सकता है। इसे ओएसए के नाम से भी जाना जाता है। इस रोग में व्यक्ति की श्वांस नली चोक हो जाती है।
गुड़ का ये टोटका बना देगा आपको मालामाल, ऐसे करें इस्तेमाल

6.सोते समय कई लोग ठीक से सांस नहीं ले पाते हैं, उन्हें घुटन लगने लगती है। इसकी वजह सेंट्रल स्लीप ऐप्निया नामक बीमारी हो सकती है। इसमें दिमाग और श्वांस नली के बीच काम करने वाली मांसपेशियों के बीच ठीक से तालमेल नहीं बैठ पाता है।
7.कई लोगों की नींद बार-बार टूटती रहती है। इसकी वजह मानसिक परेशानी हो सकती है। ऐसे लोग रात भर करवटें बदलते रहते हैं। इस बीमारी को नाइट ड्रेड कहते हैं।

9.कई लोगों का रात में सोते समय अचानक झटके लगते हैं। इससे उनके शरीर में कंपन पैदा होता है। डॉक्टरों के मुताबिक ये संकेत नवर्स सिस्टम डिस्आॅर्डर का है। इसमें व्यक्ति का आधा शरीर सक्रिय रहता है। जबकि आधा सुन्न रहता है।
10.बहुत से लोगों का शरीर सोते समय लकवाग्रस्त हो जाता है। इस बीच उनके शरीर और दिमाग का संतुलन बिगड़ जाता है। मगर सुबह उठने पर ये प्रक्रिया सामान्य हो जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो