scriptलड़की पर आ गया है दिल पर नहीं मिल रहा है भाव तो इस बीज का उपाय दिखाएगा अपना कमाल | Patrika News
दस का दम

लड़की पर आ गया है दिल पर नहीं मिल रहा है भाव तो इस बीज का उपाय दिखाएगा अपना कमाल

10 Photos
6 years ago
1/10

कहते हैं प्यार किया नहीं, बल्कि हो जाता है। इसलिए कई बार हमें पहली नजर में ही किसी से प्यार हो जाता है। मगर मोहब्बत की राह में रुकावट तब आती है जब लड़की— लड़के को भाव न दें। अगर आप भी ऐसे ही किसी से इश्क कर बैठे हैं और चाहते हैं कि लड़की भी आपकी दीवनी हो जाए तो सफेद रंग के इन बीजों का ये छोटा—सा उपाय आपकी हसरत पूरी कर सकता है।

2/10

किसी को पल भर में अपनी ओर आकर्षित करने का एक प्रभावशाली उपाय है गुंजा के बीजों का प्रयोग। गुंजा एक प्रकार की लता का बीज है जिसका प्रयोग तांत्रिक क्रियाओं एवं रोगों से छुटकरा दिलाने में होता है।

3/10

आप अगर लड़की को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो मिट्टी के एक दीपक में तेल के साथ थोड़ा शहद डाले दें और इसमें गुंजा के पांच बीज डाल दें। अब उस लड़की का नाम अपने मन में लेते रहें। ये प्रक्रिया 5 से 10 मिनट तक करनी है। अगर इसे रोजाना चार से पांच दिन किया जाए तो असर दिखने लगेगा।

4/10

अगर आपकी बीवी आपकी बात नहीं मानती है। आप चाहते हैं कि वो आपके कहने के अनुसार कार्य करें तो आप अपनी पत्नी के कपड़ों में चुपचाप गुंजा के कुछ बीज बांध दें। ध्यान रहें कि ये बीज किसी भी वशीकरण मंत्र से अभिमंत्रित होने चाहिए। ऐसा करने पर आप दोनों में हो रहे मनमुटाव खत्म हो जाएंगे।

5/10

अगर आप ज्यादातर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं या चोटिल होते रहते हैं तो इससे बचने के लिए शनिवार के दिन लाल गुंजा की जड़ को अभिमंत्रित करके हाथों में बांधने से बचाव होता है। इसे स्टूडेंट्स के बाजू पर बांधने से उसका मस्तिष्क नियंत्रण में रहता है।

6/10

गुंजा के बीच कई रोगों से छुटकारा दिलाने में भी बहुत कारगर साबित होते हैं। जैसे मोतियाबिंद, आंखों की कम रौशनी व अन्य दिक्क्त होने पर गुंजा का बीज बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको गुंजा की जड़ को देशी घी व गुलाब जल में घिसकर काजल की तरह आंखों पर लगाना होगा। ऐसा करीब एक सप्ताह तक लगातार करने से आंखों की रौशनी तेज हो जाएगी।

7/10

अगर आपको भूलने की बीमारी है या चीजें जल्दी याद नहीं होती है तो आप सफेद गुंजा की चार से पांच बीजों को बकरी के दूध में पीस लें। अब इसे रोजाना सुबह अपनी हथेली पर दबाव डालकर घिसें। ऐसा करने से दिमाग तेज हो जाता है।

8/10

अगर पुरुषों को वीर्य से जुड़ी कोई समस्या हो तो गुंजा को चंदन की भाॅति घिसकर मालिश करने से ये परेशानी दूर हो जाती है। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।

9/10

अगर आपको किसी जहरीले जीव ने काट लिया हो या किसी भी कारण से शरीर में विष चला गया हो तब भी गुंजा का बीच बहुत लाभकारी होता है। इस दौरान गुंजा की जड़ को साफ पानी के साथ घिसकर रोगी को पिलाने से उल्टी के जरिए पेट से विष निकल जाता है।

10/10

अगर आपको नींद न आने की बीमारी हो तो आप गुंजा के कुछ बीजों को पीसकर हाथों एवं माथे पर इसकी मालिश करने से मस्तिष्क रिलैक्स होता है। जिसकी वजह से ये परेशानी दूर हो जाती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.