script50 की उम्र में दिखना हो 20 का तो आज से ही पिएं इस चीज का रस | Patrika News
दस का दम

50 की उम्र में दिखना हो 20 का तो आज से ही पिएं इस चीज का रस

10 Photos
6 years ago
1/10

हर कोई यंग दिखना चाहता है, लेकिन अनियमित खानपान के चलते लोगों के चेहरे पर उम्र का असर दिखने लगा है। इससे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारिक नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसके उपयोग से आप 50 की उम्र में भी 20 साल के दिख सकेंगे।

2/10

ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक्स पर खर्च करने के बजाय आप जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। ये बॉडी को डिटॉक्स करके शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे स्किन अंदर से साफ होती है।

3/10

उम्र बढ़ने से स्किन लूज हो जाती है। इससे त्वचा की चमक चली जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच जैतून के तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पीना चाहिए। चूंकि नींबू में विटामिन सी और बी, फास्फोरस, प्रोटीन, पोटेशियम,फ्लैनोनोइड और जैतून के तेल में एंटी आॅक्सिटेंड्स और विटामिन्स होते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।

4/10

ज्यादा तेल मसाले वाला खाना खाने और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा के पोर बंद हो जाते हैं। जिससे चेहरे पर मुंहासे और दाने निकल आते हैं। ये चेहरे को बेजान बना देते हैं। इसे ठीक करने के लिए 8 ग्राम जैतून के तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पिएं। ये प्रक्रिया हफ्ते में कम से कम 3 दिन करें इससे समस्या दूर हो जाएगी।

5/10

ज्यादा उम्र होने पर त्वचा के नए सेल्स नहीं बनते हैं, जिससे चेहरा मुरझाया हुआ लगता है। ऐसे में जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर पीने से नए सेल्स विकसित होते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है। इससे रंग भी साफ होता है।

6/10

स्किन की कई बीमारियां पेट के ठीक से साफ न होने की वजह से भी होते हैं। इसे साफ करने के लिए जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इसमें लैक्सटिव और इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट दर्द से राहत दिलाते हैं। साथ ही ये पेट में एसिड बनने से भी रोकते हैं।

7/10

जैतून के तेल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है क्योंकि इसमें मौजूद वसा खून में लिपिड को बनाए रखता है। इससे ट्राइग्लिसराइड्स भी नियंत्रित रहता है। जिसके चलते बॉडी में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।

8/10

उम्र के साथ-साथ लोगों के बाल भी कमजोर हो जाते हैं। इससे बाल टूटने और सफेद होने की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए भी जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर पीना अच्छा रहता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिनजेंट तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं। इससे नाखून भी नहीं टूटते हैं।

9/10

ये मोटापा कम करने में भी असरदार है। ये पेट की गंदगी को दूर करने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। जिससे खाना जल्दी पच जाता है और पेट फूलने की समसया से छुटकारा मिलता है। इसके नियमित सेवन से पेट के पास की चर्बी भी गलने लगती है।

10/10

जैतून के तेल में कई एंटी आॅक्सिटेंड तत्व पाए जाते हैं। इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर पीने से कमर दर्द, सर्वाइकल का दर्द, गर्दन दर्द और सिरदर्द से भी छुटकारा मिलता है। ये पित्ताशय के रोगों से आराम दिलाने में भी उपयोगी है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.