scriptInternational yoga day: इन 10 आसनों से बालों का झड़ना होगा बंद, ब्लड सर्कुलेशन भी होगा तेज | Patrika News
दस का दम

International yoga day: इन 10 आसनों से बालों का झड़ना होगा बंद, ब्लड सर्कुलेशन भी होगा तेज

10 Photos
6 years ago
1/10

आजकल पॉल्यूशन और अनियमित खानपान के चलते ज्यादातर लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। किसी को बाल झड़ने की चिंता सता रही है, तो कोई अपनी हेयर ग्रोथ को लेकर परेशान हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक है तो हम आपको 10 ऐसे असरदार योग आसनों के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप लंबे, घने एवं रेशमी बाल पा सकते हैं।

2/10

बालों का झड़ना रोकने के लिए व्रजासन सबसे बेहतर आसन है। इसे डायमंड पोज भी कहा जाता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठना होता है। ये योग क्रिया आपको खाना खाने के 5 से 10 मिनट बाद करनी चाहिए। इससे खाना अच्छे से पचता है। जिससे पोषक तत्व बालों तक पहुंचते हैं।

3/10

कई लोगों के बालों के गिरने की वजह सिर तक ब्लड का सर्कुलेशन सही से न होना हो सकता है। इसे ठीक करने के लिए शीर्षासन सबसे बेहतर आसन है। इसे करने के लिए आपको पहले वज्रासन की अवस्था में बैठना होगा। अब आगे की ओर झुककर दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें। दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में मिलाएं। अब सिर को दोनों हथेलियों के मध्य धीरे-धीरे रखें। सिर को जमीन पर टिकाने के बाद धीरे-धीरे शरीर का पूरा वजन सिर छोड़ते हुए शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान पूरे शरीर का भार सिर पर होगा। जिसके चलते ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाएगा। इस क्रिया को आप अपनी क्षमतानुसार करें।

4/10

बालों का गिरना रोकने एवं घना बनाने के लिए उष्ट्रासन बहुत उपयोगी होता है। इसे करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर इसमें घुटनों के बल बैठ जाएं। अब धीरे—धीरे अपने हाथों को पीछे लेजाकर अपने पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस दौरान अपनी ठोड़ी को ऊपर की ओर करके गर्दन पीछे की ओर झुकाएं। इस दौरान समान्य रूप से सांस लें। ये प्रक्रिया आप 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक कर सकते हैं।

5/10

कई बार पॉल्यूशन की वजह से हमारे बाल ड्राई हो जाते हैं। जिससे बाल बेजान से लगने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पवन मुक्तासन बहुत अच्छा आसन है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को एक-दूसरे से मिला लें। अब हाथों को कमर से मिलाएं। फिर घुटनों को मोड़कर पंजों को जमीन से टिकाएं। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों घुटनों को छाती पर रखें। अपने दोनों हाथों से घुटनों को पकड़ें। ऐसा करीब एक मिनट तक करने से फेफड़ों में मौजूद गंदगी कार्बन डाई आॅक्साइड निकल जाती है।an

6/10

बालों को मजबूत एवं चमकदारा बनाने के लिए आसनों के साथ प्राणायाम भी बहुत लाभ पहुंचाते हैं। इसके लिए अनुलोम—विलोम सबसे अच्छे प्राणायाम हैं। इसे करने के लिए एक स्थान पर बैठकर अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से नासिका के दाएं छिद्र को बंद कर लें और दूसरे छिद्र से सांस अंदर लें। इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरी नासिका छिद्र से करें। ऐसा करीब एक मिनट तक करने से शरीर में आॅक्सीजन की कमी दूर हो जाती है।

7/10

सिर दर्द एवं तनाव को दूर करने के लिए अधोमुख श्वानासन भी बहुत लाभदायक है। इसे करने के लिए घुटनों के बल खड़े हों और फिर हाथों को जमीन पर रखें। अब हाथों पर शरीर का सारा जोर देते हुए पैरों को V आकार में फैलाएं। इस दौरान रीढ़ की हड्डी सीधी रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर खींचें। एक मिनट तक इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। ऐसा दो से चार बार करने से शरीर का आकार भी सही होता है।

8/10

सिर में पर्याप्त ब्लड सर्कुलेशन होने एवं शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा सही रखने के लिए कपालभाति प्राणायाम बहुत लाभकारी होता है। इसके तहत सांस अंदर—बाहर खींचनी रहती है। इसे आधे से एक मिनट तक किया जाना चाहिए। इससे बालों का गिरना बंद होता है। साथ ही पेट भी अंदर होता है।

9/10

बालों का गिरना रोकने के लिए बालायम भी बहुत उपयोगी आसन है। इसके तहत नाखूनों के किनारे के प्वाइंट को दबाया जाता है। साथ ही नाखूनों को आपस में घिसा जाता है। ये एक तरह से एक्यूप्रेशर पद्धति का काम करता है। इससे गंजेपन एवं सफेद बालों से भी छुटकारा मिलता है।

10/10

बालों को चमकदार बनाने के लिए उत्पादासन भी बहुत लाभकारी होता है। इसे करने के लिए सीधे लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को मोड़कर सीधे उठाएं। इससे 90 डिग्री का कोण बनेगा। ऐसा आठ से दस बार करने से बाल रेशमी एवं घने हो जाएंगे। ये प्रक्रिया करते समय सामान्य रूप से सांस लें।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.