scriptकरवाचौथ 2019 : व्रत रखते समय करती हैं ये 10 गलतियां तो कभी नहीं मिलेगा पूजन का फल | Karva chauth 2019 : do not commit these mistakes on vrat | Patrika News

करवाचौथ 2019 : व्रत रखते समय करती हैं ये 10 गलतियां तो कभी नहीं मिलेगा पूजन का फल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2019 03:44:42 pm

Submitted by:

Soma Roy

Karva Chauth puja vidhi : करवाचौथ के दिन किसी को अपने श्रृंगार का सामान नहीं देना चाहिएव्रत रखने वाली महिलाओं को अपशब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए

karwa_chauth_1.jpg
नई दिल्ली। करवाचौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस बार यह पर्व 17 अक्टबूर को है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है। चूंकि इस दिन पूरे समय महिलाओं को भूखे-प्यासे रहना पड़ता है ऐसे में कई स्त्रियां दिन में सो जाती है। मगर ऐसा करना अपशगुन ला सकता है। तो किन कामों को करवाचौथ के दिन करने से बचना चाहिए, आइए जानते हैं।
1.करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिला को दिन में सोना नहीं चाहिए क्योंकि व्रत में सोना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से बरकत चली जाती है।

2.करवा चौथ के दिन पति से झगड़ा नही करना चाहिए। क्योंकि इस दिन उनके लिए ही व्रत रखा जाता है। ऐसा न करने पर आपको व्रत का फल नही मिलेगा।
3.इस दिन घर के बड़े-बुजुर्गों का तिरस्कार नही करना चाहिए। ऐसा करने से घर में दुख और दरिद्रता का वास होता है।

4.करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाओं को सफेद और काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि ये नकारात्मकता का प्रतीक होती हैं।
5.करवा चौथ के दिन कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भाग्य की लकीरें भी कट जाती हैं। इससे शुभ फल नहीं मिलता है।

vrat.jpeg
6.करवा चौथ के दिन घर से सुहाग का सामान नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से पति को जान का खतरा रहता है। इसे अपशगुन भी माना जाता है।
7.इस दिन किसी की भी चुगली और निंदा नहीं करनी चाहिए। चूंकि ये शुभ दिन होता है। ऐसे में अपशब्द कहने से व्रत का फल नहीं प्राप्त होता है।

9.करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को अपने सुहाग का सामान न दें और ना ही किसी से लें। ऐसा करने से सुहाग बंट जाता है।
10.करवाचौथ के दिन अगर घर का कोई सदस्य सो रहा हो तो उसे अचानक नहीं उठाना चाहिए। ऐसा करना खराब माना जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो