scriptशुक्रवार को अष्ट लक्ष्मी की स्थापना समेत करें ये 10 काम, धन से भर जाएगा भंडार | keep ashth laxmi idol in your house on friday, it will make you rich | Patrika News

शुक्रवार को अष्ट लक्ष्मी की स्थापना समेत करें ये 10 काम, धन से भर जाएगा भंडार

locationनई दिल्लीPublished: Jun 07, 2019 11:51:15 am

Submitted by:

Soma Roy

शुक्रवार के दिन माथे पर अष्टगंध का तिलक लगाने से आकर्षण में वृद्धि होती है
आज के दिन सुहागन स्त्रियों को शृंगार का सामान भेंट करें

shukrawar ke upay

शुक्रवार को अष्ट लक्ष्मी की स्थापना समेत करें ये 10 काम, धन से भर जाएगा भंडार

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और धन की वृद्धि के लिए किए गए कुछ खास उपाय बेहद कारगर होते हैं। इससे धन-धान्य की वृद्धि के साथ व्यक्ति की किस्मत भी चमक सकती है। आज के दिन घर में अष्ट धातु की बनी मां लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे अष्टलक्ष्मी भी कहते हैं।
1.पंडित रामकृष्ण दुबे के अनुसार शुक्रवार के दिन गुलाबी कपड़े पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। ऐसा करने से घर में समृद्धि आएगी।

2.देवी की मूर्ति और यंत्र पर अष्ट गंध से तिलक लगाना अच्छा रहता है। पूजन के बाद देवी मां के मस्तक से थोड़ा अष्टगंध लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपकी किस्मत तेज होगी।
3.जो लोग धन की प्राप्ति चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन कमलगट्टे की माला को तिजोरी में रखना चाहिए। अगर आपके पास माला नहीं है तो आप खाली कमल गट्टे के दाने भी रख सकते हैं।
shukrawar ke upay
4.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शुक्रवार की शाम को किसी थाली में गाय के घी के 8 दीप जलाएं। अब मन में देवी का ध्यान करते हुए अपनी इच्छा प्रकट करें। इससे जल्द ही आपकी सारी ख्वाहिशें पूरी हो जाएंगी।
5.शुक्रवार के दिन माता वैभव लक्ष्मी या माँ संतोषी की पूजा करने से व्यक्ति के पराक्रम में वृद्धि होती है। अगर इस दिन कन्या भोज में खीर खिलाई जाए तो धन प्राप्ति के भी योग बनते हैं।
6.जिन लोगों के जीवन में कष्ट है, उन्हें शुक्रवार के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करके लाल या सफ़ेद कपड़े पहनने चाहिए। अब हाथ में चांदी की कोई अंगूठी पहनकर चावल और शक्कर का निकालकर इसे ब्राम्हण को दान देना चाहिए।
shukrawar ke upay
7.दामपत्य जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार के दिन एक दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु जी का जलाभिषेक करें।

8.जिन घरों में नकारात्मकता का वास है उन्हें घर के ईशान कोण में दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता आएगी।
9.तीन शुक्रवार लगातार गाय को हरी घास खिलाने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इससे आय संबंधित दिक्कतें भी दूर होती हैं।

10.शुक्रवार के दिन किसी भी सुहागिन स्त्री को सुहाग का सामान दान करने से पति की आयु लंबी होती है। इससे संबंध भी मधुर बनते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो