scriptतिजोरी में रख दें सिर्फ ये एक चीज, कभी नहीं होगी घर में पैसों की कमी | Patrika News
दस का दम

तिजोरी में रख दें सिर्फ ये एक चीज, कभी नहीं होगी घर में पैसों की कमी

10 Photos
6 years ago
1/10

हर कोई चाहता है कि उसके पास खूब पैसा हो, उसकी तिजोरी हमेशा रुपयों से भरी रहे। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो आपके लिए चंदन का उपाय बहुत फायदेमंद हैं। इसे अपनी जमा—पूंजी के स्थान पर रखने से बरक्कत होती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आज हम आपको चंदन के 10 उपाय और इस्तेमाल के तरीके बताएंगे।

2/10

तिजोरी को हमेशा भरा रखने के लिए चंदन के पेड़ की छाल को एक लाल रेशमी कपड़े व रुमाल में बांधकर उसमें रख दें। ये प्रक्रिया शुक्रवार को करें। तिजोरी में थैला रखने से पहले इसमें सिंदूर लगाकर चावल के कुछ दाने छिड़क दें और मां लक्ष्मी को छुआ दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी। आप चाहे तो इसे अपने पर्स व रुपए रखने की जगह भी रख सकते हैं।

3/10

चंदन का उपाय वास्तु दोष को दूर करने में भी कारगर है। इसके लिए घर में चंदन का पेड़ लगाना अच्छा समझा जाता है। हालांकि इसे घर के मुख्य द्वार की बजाय पीछे लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है।

4/10

यदि घर में बीमारी का वास रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए चंदन के पाउडर से हवन करना अच्छा रहता है। इसे करने के लिए चंदन का पाउडर, अश्वगंधा और गोखरू के चूर्ण में कपूर मिलाकर 40 दिनों तक लगातार हवन करना चाहिए, इससे नेगिटिविटी खत्म हो जाएगी।

5/10

अगर बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा हो तो गुरु पुष्य नक्षत्र के एक दिन पहले चंदन के पेड़ की जड़ पर चावल, जल अर्पित करें और धूप-दीप दिखाकर आमंत्रण दें आएं। अब पुष्य नक्षत्र के दिन उस पेड़ की एक छोटी सी लकड़ी लाकर एक लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार के बीच में टांग दें। इससे व्यापार की स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी।

6/10

यदि व्यक्ति समाज में सफलता पाना चाहता है तो उसे प्रतिदिन अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। चूंकि चंदन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवताओं का वास माना गया है इसलिए तिलक लगाने से समस्त सुखों की प्राप्ति भी होती है।

7/10

अगर आप दूसरों को इंप्रेस करना चाहते हैं और भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो रोजाना चंदन और केसर को मिलाकर तिलक लगाना चाहिए। इससे आपका शुक्र ग्रह मजूत होगा। इससे आपका आकर्षण बढ़ेगा।

8/10

अगर किसी व्यक्ति को बेवजह डर लगता है, बुरे सपने आते हैं एवं वो खुद को हीन समझता है तो इस समस्या को दूर करने में भी चंदन बहुत उपयोगी साबित होता है। इसके लिए व्यक्ति को सफेद चंदन की माला गले में धारण करनी चाहिए। इससे मन शांत होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और बुरी बलाएं आपसे दूर रहेंगी।

9/10

यदि आप बार—बार धन हानि का सामना कर रहे हैं तो इससे बचने के लिए घर के पश्चिम व दक्षिण दिशा में चंदन का पेड़ लगाएं। चंदन लाल रंग का हो तो ज्यादा बेहतर होगा। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

10/10

घर—परिवार को बुरी नजर से बचाने के लिए चंदन की छाल का धूप दिखाना भी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा रोजाना करने से घर से नकारात्मकता चली जाती है और पॉजिटिविटी आती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्द का महौल रहता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.