scriptशुक्रवार को तिजोरी में श्रीयंत्र रखने समेत करें इन 10 में से कोई भी एक उपाय, नहीं होगी धन की कमी | keep these things in your locker on friday, maa laxmi will bless you | Patrika News

शुक्रवार को तिजोरी में श्रीयंत्र रखने समेत करें इन 10 में से कोई भी एक उपाय, नहीं होगी धन की कमी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 02, 2019 10:12:49 am

Submitted by:

Soma Roy

Shukrawar ke upay : शुक्रवार के दिन गुलाब का इत्र लगाने से दाम्पत्य जीवन सुखमय बनता है
आज के दिन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाना भी अच्छा माना जाता है

नर्मदा की उफनती लहरों पर लहराया तिरंगा

नर्मदा की उफनती लहरों पर लहराया तिरंगा

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। आज के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से उनकी दोगुनी कृपा प्राप्त की जा सकती है। इससे आर्थिक तंगी दूर होने के साथ व्यक्ति की तरक्की भी हो सकती है। तो कौन-से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।
1.शुक्रवार के दिन गाय के दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें। इसके बाद उस जल को पूरे घर में फूल से छिड़क दें। इससे नकारात्मकता दूर होगी। अब पूजन के बाद यंत्र को अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन की बढ़ोत्तरी होगी।
शुक्रवार को सफेद चीजों का करें दान, खुल जाएगी किस्मत

2.शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी का अभिषेक करना भी अच्छा माना जाता है। इससे देवी प्रसन्न होती हैं।
3.जो लोग धनवान बनना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन एक लाल कपड़े में पांच कौड़ी और थोड़ा सा केसर-चंडी के सिक्के डालें। अब इसे पोटली बनाकर अपने घर की तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। इससे धन आने लगेगा।
4.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शुक्रवार के दिन पांच कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं। इसके बाद उन्हें वस्त्र और दक्षिणा देकर पैर छूएं। इससे आपको देवी का आशीर्वाद मिलेगा। ऐसा आपको लगातार तीन शुक्रवार करना होगा।
5.माना जाता है कि शाम के समय आरती करने और घर के द्वार पर जल छिड़कना शुभ होता है। क्योंकि इस वक्त मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसलिए शाम के समय घर के कोनों को देसी घी के दीपक से रौशन करें।
dhan prapti ke upay
6.आज के दिन मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र अर्पण करना भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि सुंगधित चीजें मां लक्ष्मी को आकर्षित करती हैं।

7.जो दंपत्ति पारिवारिक जीवन सुखमय बनाना चाहते हैं उन्हें देवी लक्ष्मी को गुलाब के फूल और गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए।
8.अगर आप किसी खास काम से शुक्रवार के दिन बाहर जा रहे हैं। तो सेंट या इत्र लगाकर जाएं। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।

9.शुक्रवार की सुबह गाय को ताज़ी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपके सारे कष्ट दूर होंगे।
10.आज के दिन देवी लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला चढ़ाने और पांच गुलाब के पुष्प अर्पित करने से भी व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो