दस का दम

पुरुषों के लिए जादुई टॉनिक से कम नहीं है ये जूस, शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ इन 10 बीमारियों में भी फायदेमंद

10 Photos
Published: July 09, 2018 01:05:57 pm
1/10

मिलावटी खानपान और स्वास्थ पर ध्यान न देने की वजह से पुरुषों को कई तरह की शारीरिक बीमारियां हो रही हैं। इससे उनके फिजिकल स्ट्रेंथ से लेकर मानसिक क्षमता पर भी असर पड़ रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एक रामबाण नुस्खा बताएंगे, जो कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम है।

2/10

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए चुकंदर का रस बहुत उपयोगी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे नियमित तौर पर पीने से रोग दूर होने के साथ त्वचा भी चमकदार बनती है।

3/10

चुकंदर में नाइट्रेट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्‍या को दूर करने में मदद करता है। ये एक ऐसी समस्या है जिसके तहत पुरुष अपनी मर्दानगी को लेकर संशय में होते हैं। चुकंदर का जूस पीने से खून की नलियां रिलैक्स हो जाती हैं, जिससे ब्लड का संचार ठीक तरीके से हो पाता है।

4/10

चुकंदर में बोरोन नामक तत्व भी होता है। जो शारीरिक क्षमता बढ़ाने वाले हार्मोन्स को उत्पन्न करता है। इससे व्यक्ति को थकान व कमजोरी महसूस नहीं होती है। ये उन्हें लंबे समय तक एक्टिव रखने में भी मदद करता है।

5/10

चुकंदर का जूस मानसिक तनाव को भी दूर करने में कारगर है। इससे दिमाग की नसें शांत होती है। साथ ही वाइब्रेशन कम होता है। इसे रोजाना पीने से ब्रेन के सेल्स सक्रिय हो जाते हैं। इससे मस्तिष्क तक आॅक्सीजन की पर्याप्त मात्रा पहुंचती है।

6/10

चुकंदर का रस पीने से शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा नियंत्रित रहती है। इससे ब्लड में मौजूद शुगर भी कम होता है। इसकी इन्हीं खूबियों के चलते ये डायबिटीज की रोकथाम में भी बहुत कारगर है। ये शुगर को ग्लूकोज में बदलकर शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।

7/10

चुकंदर का जूस पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में बढ़ोतरी होती है। जिसके चलते मस्तिष्क तक का रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इसे पीने से गुर्दे की बीमारी भी दूर होती है। ये बॉडी के फंग्शन्स को सुचारु तरीके से काम करने में मदद करता है।

8/10

चुकंदर का रस खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाता है। जिससे एनीमिया की दिक्कत नहीं होती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही त्वचा चमकदार होती है।

9/10

चुकंदर का रस खून के थक्के नहीं जमने देता है। ये रक्त वाहिकाओं को फैला कर रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। इससे ब्लड प्रेशर की दिक्कत दूर होती है।

10/10

गहरी नींद के लिए भी चुकंदर का रस बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी आॅक्सिटेंड तत्व शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं। जिससे शरीर रिलैक्स होता है। नतीजतन नींद अच्छी आती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.