दस का दम

पुरुषों के लिए वरदान से कम नहीं ये छोटी-सी चीज, ताकत बढ़ाने में मददगार

इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इंफेक्शन से बचाता है, साथ ही घाव को तेजी से भरता है

नई दिल्लीSep 11, 2018 / 03:01 pm

Soma Roy

पुरुषों के लिए वरदान से कम नहीं ये छोटी-सी चीज, ताकत बढ़ाने में मददगार

नई दिल्ली। आजकल के बदलते लाइफस्टायल के चलते लोगों की शारीरिक क्षमता बहुत कमजोर हो गई है। इसे बूस्ट करने के लिए लोग हेल्थ सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मामूली-सी घरेलू चीज के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपमें चीते जैसी ताकत आ जाएगी।
1.सेहत को दुरुस्त बनाने के लिए बड़ी इलायची सबसे कारगर होती है। इसमें मौजूद एंटी आॅक्सिटेंड, एंटीसेप्टिक आदि गुण शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।

2.बड़ी इलायची का सेवन पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मददगार होता है। अगर इलायची के दानों, जावित्री, बादाम की गिरी, गाय का मक्खन और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर दूध के साथ लेने पर कमजोरी दूर हो जाती है। इससे अन्य शारीरिक बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं।
3.बड़ी इलायची में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिसके चलते ये घाव व चोट को भरने में भी मददगार है। ये इंफेक्शन के खतरे को कम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए प्रभावित जगह पर इलायची का पाउडर लगाएं। साथ ही रोजाना एक गिलास पानी में दो से तीन इलायची को उबालकर इसका पानी पिएं।
4.बड़ी इलायची पेनकिलर की तरह काम करता है। जिसके चलते सिर दर्द,थकान एवं तनाव से राहत मिलती है। रोज रात में एक एक बड़ी इलायची खाकर सोने से सुबह उठने पर ताजगी लगती है।
5.इलायची में एंटीबैक्टीरियल और एन्टी माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। जिस वजह से इसे खाने पर मुंह से दुर्गन्ध की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही ये अल्सर व मुंह में हुए अन्य घावों को भरने में मदद करता है।
6.यदि किसी व्यक्ति को नेवले ने काट लिया हो तो उसके जहर को निकालने में बड़ी इलायची का चूर्ण बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आधे चम्मच इलायची के चूर्ण को दो चम्मच दही के साथ खिलाने पर जहर निकल जाता है।
7.अगर किसी को पित्त की बीमारी हो तो सुबह उठते ही खाली पेट 2 इलायची रोजाना चबाएं इसके बाद गुनगुना दूध पी लें। इससे बीमारी ठीक हो जाएगी।

8.इलायची में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जिसके चलते अस्थमा और खांसी की परेशानी में राहत मिलती है। इससे फेफड़ों की अन्य समस्याओं में भी राहत मिलती है।
9.बड़ी इलायची में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें मौजूद तत्व कैंसर से बचाते है। इसके नियमित सेवन से ब्रेस्ट, कोलोन और ओवेरियन कैंसर नहीं होता है।

10.ये मूत्राशय में आई समस्या को भी दूर करने में बहुुत लाभकारी है। इसके लिए आपको बड़ी इलायची के कुछ दानों को सोंठ में बराबर मात्रा में मिलाकर अनार के रस या दही के छने हुए पानी में सेंधानमक मिलाकर पीने से पेशाब की दिक्कत दूर हो जाती है।
 

 

Home / Dus Ka Dum / पुरुषों के लिए वरदान से कम नहीं ये छोटी-सी चीज, ताकत बढ़ाने में मददगार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.