scriptडिलीवरी में लेबर पेन से पाना है छुटकारा तो करें इस चीज का सेवन | know the benefits of gond laddu, it reduce the labour pain | Patrika News

डिलीवरी में लेबर पेन से पाना है छुटकारा तो करें इस चीज का सेवन

locationनई दिल्लीPublished: Feb 19, 2019 12:29:43 pm

Submitted by:

Soma Roy

गोंद के लड्डू में प्रोटीन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं।
इसके सेवन से महिलाओं को डिलीवरी के बाद होने वाले मूड स्विंग में भी राहत मिलती है।
गोंद का लड्डू खाने से शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होती है।

gond ke laddu

डिलीवरी में लेबर पेन से पाना है छुटकारा तो करें इस चीज का सेवन

नई दिल्ली। प्रेगनेंसी के दौरान मां और होने वाले बच्चे को हेल्दी रखने से लेकर लेबर पेन से छुटकारा पाने के लिए गोंद का लड्डू बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि होता है। इसके सेवन से स्वास्थ सही रहता है। साथ ही कई बीमारियों से छुटकरा भी मिलता है।
रोजाना खाली पेट खा लें भीगी हुई किशमिश, होंगे गजब के फायदे

1.गोंद के लड्डू प्रेगनेंसी के दौरान बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। ये शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इससे बच्चे का सही से विकास होगा।
2.प्रसव के बाद बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रोटीन की जरूरत होती है। गोंद के लड्डू में ये प्रचुर मात्रा में होता है। इसे नियमित तौर पर खाने से डिलीवरी में होने वाले लेबर पेन से भी छुटकारा मिलता है।
3.डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं का मूड बदलता रहता है। इससे कई बार उन्हें स्ट्रेस भी हो जाता है। ऐसे में गोंद का लड्डू खाने से दिमाग रिलैक्स महसूस करता है। क्योंकि इसमें एडॉप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो शरीर को रिकवर करने में मदद करते हैं।
4.गोंद के लड्डू इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे कफ, कोल्ड , डायरिया, खांसी, सर्दी और बुखार आदि नहीं होंगे।

5.प्रसव के बाद कई महिलाओं की स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में गोंद के लड्डू खाने से त्वचा को पोषण मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन ई स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
रास्ते में दिख जाए शव यात्रा तो सबसे पहले करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत

6.बच्चे के जन्म के बाद जब फिर से मासिक धर्म शुरू होता है तो प्रारंभिक चरणों में ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसे में गोंद के लड्डू खाने से ब्लीडिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है।
7.गोंद के लड्डू खाने से यूरीन से संबंधित इंफेक्शन दूर हो जाता है। इससे पेशाब में जलन, खून आना आदि की समस्या दूर होती है।

8.गोंद का लड्डू खाने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है। इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। इसके नियमित सेवन से बवासीर से भी छुटकारा मिलेगा।
9.प्रसव के तुरंत बाद कई महिलाओं के स्तन में दूध नहीं बन पाता, इसलिए गोंद के लड्डू का सेवन करने से लाभ होता है।

10.गोंद का लड्डू खाने से शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। इससे न सिर्फ गर्भवती महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी लाभ होता है। इससे थकान एवं कमजोरी दूर होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो