scriptइस रत्न को पहनते ही खिंची चली आती हैं लक्ष्मी मां, होने लगती है धन वर्षा | Patrika News
दस का दम

इस रत्न को पहनते ही खिंची चली आती हैं लक्ष्मी मां, होने लगती है धन वर्षा

10 Photos
6 years ago
1/10

रुपए—पैसों की दिक्कत को दूर करने और सुख—सम्पत्ति की प्राप्ति के दिए देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना जरूरी होता है। उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए आप एक खास रत्न धारण कर सकते हैं। जिसे स्फटिक कहते हैं। ये बहुत ही शुभ फल देने वाला होता है। इसे पहनने पर गरीबी दूर हो जाती है, इसके और भी कई फायदे हैं।

2/10

स्फटिक एक स्वच्छ, रंगहीन व पारदर्शी पत्थर है। ये देवी लक्ष्मी का पसंदीदा रत्न है। इसे देवी अपने कंठ में धारण करती हैं इसलिए इसे कंठ हार भी कहा जाता है।

3/10

विद्वानों के अनुसार स्फटिक की माला गले में पहनने से व्यक्ति को सफलता मिलने लगती है और उसे धन की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग भोग विलासिता की चीजों का भरपूर आनंद लेते हैं।

4/10

ज्योतिषविदों के अनुसार शुक्रवार के दिन इस माला को धारण करने से व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं। उसे काम के नए अवसर मिलते हैं। नौकरी एवं व्यापार दोनों में तरक्की होती है।

5/10

कहते हैं यदि घर-परिवार में किसी कारण से आर्थिक संकट आ गया हो तब भी स्फटिक रत्न पहनना बहुत शुभ होता है। इसे आप गले में माला की तरह व अंगूठी में धारण कर सकते हैं। इसे पहनने के लिए शुक्रवार व बुधवार का दिन अच्छा माना जाता है।

6/10

स्फटिक रत्न धारण करने से पहले इसे गंगा जल से शुद्ध कर लें। इसके बाद इसे मां लक्ष्मी के सामने रख दें। रत्न को धूपबत्ती एवं दीपक दिखाएं। अब " ॐ श्री लक्ष्मये नमः " मंत्र का जाप करें। अब इसे अपने गले में धारण करें। अब माला पहनने के बाद भी रोजाना इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र आप रोजाना दिन में एक माला कर सकते हैं।

7/10

स्फटिक रत्न पहनने से धन की समस्या दूर होने के साथ पारिवारिक कलह शांत होता है। यदि आपका किसी से विवाद व झगड़ा हो गया है तो इसका भी निपटारा हो जाता है।

8/10

ये जमीन—जायदाद से जुड़े मसलों को सुलझाने एवं मानसिक परेशानी को दूर करने में भी बहुत कारगर साबित होता है। इससे आपके पक्ष में फैसला रहता है और आपके काम बनने लगते हैं। कई बार इसे धारण करने से पुश्तैनी सम्पत्ति की भी प्राप्ति होती है।

9/10

यदि व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है तो इसे ठीक करने में भी स्फटिक बहुत लाभकारी है। दरअसल दुकान व कारखाने की तिजोरी में पूजा किए गए स्फटिक की माला रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और बिजनेस अच्छा चलने लगता है। इससे गरीबी भी दूर होती है।

10/10

यदि घर की सम्पत्ति एवं सदस्यों की आय बढ़ानी हो तो दक्षिण दिशा में रखे तिजोरी में रखनी चाहिए। इससे धन वर्षा होती है। याद रहे कि तिजोरी इस प्रकार रखें कि तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.