scriptअगर आपके शरीर का फड़के ये हिस्सा तो समझ जाएं जल्द होने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा | know the indications of human organs fluttering, will bring good luck | Patrika News

अगर आपके शरीर का फड़के ये हिस्सा तो समझ जाएं जल्द होने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2018 11:51:07 am

Submitted by:

Soma Roy

शरीर के कुछ अंगों का फड़कना शुभ माना जाता है, इससे व्यक्ति को धन लाभ के साथ सम्मान भी मिलेगा।

fluttering organs

अगर आपके शरीर का फड़के ये हिस्सा तो समझ जाएं जल्द होने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली। अक्सर लोगों की आंख, भौंहें आदि फड़कती रहती है। कुछ लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। तो वहीं कुछ लोग इसके शुभ-अशुभ होने के चक्कर में फंसे रहते हैं। मगर आज हम आपको अंगों के फड़कने के शुभ संकेतों के बारे में बताएंगे।
1.अगर किसी व्यक्ति की कमर का दाहिना हिस्सा फड़क रहा हो तो इसे बहुत शुभ माना जाात है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति को जल्द ही धन की प्राप्ति होगी। साथ ही ऐसे लोग सारे सुख-सुविधा की चीजों का उपभोग करेंगे।
2.यदि किसी व्यक्ति की गर्दन फड़क रही हो तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी। नतीजतन आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

3.जिन लोगों का दाहिना कंधा फड़कता है उन्हें जल्द ही कोई विशेष अधिकार की प्राप्ति होती है। जिसके चलते उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
4.जिन लोगों की दाईं आंख फड़खती हैं उन्हें जल्द ही सारी खुशियां मिलने वाली होती है। ये इस बात का संकेत है कि आपका कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है।

5.बाईं कोहनी का फड़कना भी शुभ माना जाात है। कहते हैं कि ऐसा होने पर व्यक्ति को समाज में मान—सम्मान मिलता है। साथ ही उसकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
6.जिन लोगों की बाईं जांघ फड़कती है इसे मां लक्ष्मी के आपसे प्रसन्न होने का संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति को जल्द ही धन की प्राप्ति होगी।

7.अगर किसी व्यक्ति के दोनों गाल फड़क रहें हो तो समझे कि आपको जल्द ही धन मिलने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की भी संभावना है।
8.अगर किसी व्यक्ति की बाईं हथेली फड़के तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी होंगी। साथ ही उसे अचानक धन लाभ होगा।

9.यदि किसी व्यक्ति के सिर के बीच का हिस्सा फड़के तो समझ जाएं कि आपको जल्द ही परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
10.जिन लोगों का गला फड़कता है इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति को उसकी मधुर वाणी की वजह से सम्मान मिलता है। साथ ही उसे धन लाभ भी होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो