90 के दशक की पॉपुलर हीरोइन्स में से एक सोनाली बेंद्रे का जादू आज तक बरकरार है। उनके सादगीभरे अंदाज और खूबसूरती पर हर कोई मरता है। उनके दीवानों की लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर से लेकर एमएनएस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आज हम आपको सोनाली के लव अफेयर से जुड़ी 10 चौंकाने वाली बातें बताएंगे।
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा सोनाली बेंद्रे इन दिनों कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज विदेश में चल रहा है। मगर उनका जलवा तब से लेकर अब तक वैसे ही बरकरार है। तभी तो उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। उनका नाम कई नामी—गिरामी शख्सियतों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें से एक पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर भी रहे हैं।
शोएब सोनाली के बहुत बड़े फैन रह चुके हैं। सोनाली के प्रति उनकी दीवानगी इस कदर थी कि वो अपने पर्स में हमेशा उनकी फोटो रखते थे। शोएब के कुछ दोस्तों के मुताबिक शोएब अक्सर उनकी तस्वीर को निहारा करते थे।
शोएब सोनाली को खूब फॉलो करते थे। तभी तो वो उनकी एक भी फिल्म मिस नहीं करते थे। उन्हें सोनाली का अंदाज बहुत पसंद था। उन्हें उनकी सादगी भी खूब भाती थी। तभी तो दुनियाभर के बैट्समैन को अपनी तेज गेंदबाजी से चौंकाने वाले शोएब का खुद की तेज धड़कनों पर कोई जोर नहीं रहा।
एक दैनिक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक शोएब ने सोनाली से मिलने के लिए फिक्र्स तक की मदद ली थी। उन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में उनसे मिलने के फिक्सरों से रिक्वेस्ट की थी। शोएब अपने इरादे में कामयाब भी हुए थे। मगर दोनों के बीच बात नहीं बनीं।
सोनाली को लेकर शोएब की मोहब्बत इतनी ज्यादा गहरी थी कि उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कह दिया कि अगर सोनाली बेंद्रे ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वो उन्हें किडनैप कर लेंगे। हालांकि उन्होंने इसे एक मजाकिया लहजे में कहा था।
शोएब के अलावा सोनाली का नाम महाराष्ट् नव निर्माण सेना यानि एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के बारे में तमाम तरह की चर्चाएं रही हैं। जिसके तहत कुछ का कहना है कि राज ठाकरे की वजह से ही सोनाली को बॉलीवुड में काम मिलता रहा। जबकि कुछ अन्य के मुताबिक सोनाली की अदाओं पर राज मर मिटे थे।
बताया जाता है कि राज ठाकरे शादीशुदा होने के बावजूद सोनाली को अपनी दुल्हन बनाना चाहते थे। मगर राज के ताऊ बाल ठाकरे ने उन्हें पार्टी की मान मर्यादा और घर की इज्जत का हवाला दिया। तो ताऊ की बातों का मान रखने के लिए राज ने सोनाली से शादी नहीं की और उनकी लव स्टोरी ऐसे ही अधूरी रह गई।
सोनाली के अफेयर की चर्चा अपने को—एक्टर सुनील शेट्टी के साथ भी सुनने को मिली थी। दोनों ने साथ में टक्कर, सपूत, कहर और भाई मूवीज की हैं। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान सुनील और सोनाली की दोस्ती गहराने लगी थी। इसी वजह से सुनील शेट्टी की मना से शादी भी टूट गई। मना उनकी बचपन की दोस्ती थी।
कई लव अफेयर्स से चर्चाओं में रह चुकी सोनाली ने आखिरकार साल 2002 में निर्देशक गोल्डी बहल से शादी कर ली। गोल्डी से भी उनका अफेयर रहा है। हालांकि ये रिश्ता शादी तक पहुंच गया। बाद में शोएब ने भी साल 2014 में एक पाकिस्तान लड़की रुबाब से शादी कर ली।