scriptगर्दन की बनावट खोल देगी आपकी पोल, जानें कैसा है आपका स्वभाव | Patrika News
दस का दम

गर्दन की बनावट खोल देगी आपकी पोल, जानें कैसा है आपका स्वभाव

10 Photos
6 years ago
1/10

हर व्यक्ति का नेचर अलग होता है। उसका स्वभाव उसकी आदतों पर निर्भर करता है। मगर व्यक्ति का नेचर उसकी गर्दन की बनावट से भी जाना जा सकता है। दरअसल समुद्र शास्त्र के अनुसार शारीरिक बनावट से व्यक्ति के छिपे हुए राज का पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको अलग—अलग गर्दन की बनावट एवं उसके मतलब के बारे में बताएंगे।

2/10

जिन लोगों की गर्दन सीधी होती है, ऐसे लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें दूसरों का एहसान लेना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग खुद के बनाए नियम—कानूनों को फॉलो करते हैं। इन्हें सच्चाई के रास्ते पर चलना अच्छा लगता है।

3/10

जिन व्यक्तियों की गर्दन सामान्य से छोटी होती है, ऐसे लोग काफी मेहनती होते हैं। ये लोग कम बोलते हैं, उनकी इस आदत के चलते कुछ लोग इन्हें घमंडी भी समझते हैं। ऐसे लोग थोड़े चालाक होते हैं। इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

4/10

जिन लोगों की गर्दन टेढ़ी होती है, ऐसे लोग बहुत शातिर होते हैं। ये अपने फायदे के लिए किसी को भी बलि का बकरा बना सकते हैं। ऐसे लोग मुसीबत आने पर अपने दोस्तों का भी साथ छोड़ देते हैं। इन लोगों की आदत चुगलखोरी करने की होती है।

5/10

जिन व्यक्तियों की गर्दन लंबी होती है ऐसे लोग बहुत बातूनी, अस्थिर और चापलूस किस्म के होते हैं। ये लगातार बोलते रहते हैं। इनकी बुद्धि कम होती हैं। ऐसे लोग जिंदगी में हमेशा निराश रहते हैं। इन्हें दूसरों की तरक्की पसंद नहीं होती है।

6/10

जिन व्यक्तियों की गर्दन सामान्य व थोड़ी छोटी होती है ऐसे लोगों को किस्मत का बहुत साथ मिलता है। ये दुनिया में भोग विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव बिंदास होता है। ये खुश रहने में यकीन रखते हैं।

7/10

जिन लोगों की गर्दन पतली होती है, ऐसे लोग कम महत्वकांक्षी, क्रोधी और आलसी होते हैं। ऐसे लोग जिंदगी से परेशान रहते हैं। इसलिए ये हमेशा सुस्त रहते हैं। इन्हें काफी बीमारियां भी रहती हैं। इन्हें ज्यादा बोलना भी पसंद नहीं होता है।

8/10

जिन लोगों की गर्दन का आकार ऊंट जैसा होता है ऐसे लोग बहुत धैर्यवान होते हैं। इन्हें गुस्सा कम आता है। ये लोग मेहनती भी होते हैं। इन्हें दूसरों के दान दिए गए पैसे रखना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। ये अपनी लगन से सफलता हासिल करना जानते हैं। हालांकि ऐसे लोग स्वार्थी भी होते हैं।

9/10

जिन लोगों की गर्दन सुराही की तरह लचीली और लंबी होती है, ऐसे व्यक्ति कला प्रेमी होते हैं। इन्हें रचनात्मक चीजों से लगाव होता है। इसलिए ऐसे लोग अच्छे कलाकार बनते हैं। इनका स्वभाव बहुत शांत और मृदुल होता है। इनमें कई अच्छे गुण होते हैं।

10/10

जिन व्यक्तियों की गर्दन समान रूप से लंबी एवं चौड़ी होती है ऐसे लोगों की गर्दन को आदर्श माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग बहुत सुलझे किस्म के होते हैं। इन्हें मेहनत से चीजें हासिल करना पसंद होता है। ये अपने जीवन में बहुत कामयाब होते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.