scriptअगर किसी शख्स के हाथों में हो ये रहस्यमयी रेखा तो उससे पहले ही कर लें किनारा | Patrika News
दस का दम

अगर किसी शख्स के हाथों में हो ये रहस्यमयी रेखा तो उससे पहले ही कर लें किनारा

10 Photos
6 years ago
1/10

व्यक्ति का स्वभाव और उसकी किस्मत काफी कुछ उसके हाथों की लकीरों पर निर्भर होती है। ये लकीरे अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी रहस्यमयी रेखाओं के बारे में बताएंगे जिनके हाथों में होने से व्यक्ति दुराचारी बनता है। इसके कई और भी नुकसान होते हैं।

2/10

जिन लोगों के हाथों में असंयम रेखाट नामक लाइन होती है, जिसे अंग्रेजी में लासवा कहते हैं। ऐसे लोग बहुत ही कामुक स्वभाव के होते हैं। इस रेखा का निर्माण बुध पर्वत के नीचे अर्धचंद्राकार रूप में होता है जो चंद्र पर्वत को शुक्र पर्वत से जोड़ती है।

3/10

ये रेखा लोगों के हाथों में जल्दी दिखाई नहीं देती है इसलिए इसे रहस्यमयी रेखा माना जाता है। जिन लोगों के हाथों में ये रेखा पाई जाती है ऐसे लोगों का खुद पर नियंत्रण नहीं रहता है। ये भावनाओं के आवेश में बह जाते हैं।

4/10

ये रेखा इतनी प्रभावशाली होती है कि लोग सही—गलत में अंतर करना भूल जाते हैं। इस रेखा के तहत चंद्र ग्रह बुध ग्रह को विशेष शक्ति प्रदान करता है जिससे व्यक्ति का मन दूसरों की ओर आकर्षित होने लगता है।

5/10

यदि व्यक्ति के हाथ में इस रेखा के अलावा मस्तिष्क रेखा कमजोर हो तो व्यक्ति का मन और भी ज्यादा चंचल रहता है। उसका मन केवल भोग—विलासिता में लगा रहता है। ऐसे लोगों का अंगूठा भी दूसरों से छोटा होता है।

6/10

जिन लोगों के हाथों में ये रहस्यमयी रेखा जीवन रेखा को काटती हुई चंद्र पर्वत तक जाती है तो ये व्यक्ति के जीवन को कमजोर बनाता है। इससे व्यक्ति का झुकाव शराब, सिगरेट आदि नशीली चीजों के सेवन की ओर होता है। ऐसे लोग नशे के आदि हो जाते हैं।

7/10

अगर हाथों में असंयम रेखा रेखा चंद्र पर्वत की ओर झुके तो ऐसे लोगों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। उनमें सोचने समझने की क्षमता नहीं बचती है। ऐसे लोग हकीकत की जगह कल्पना की दुनिया में जीना ज्यादा पसंद करते हैं।

8/10

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में डबल असंयम रेखा होती है तो वह दुष्कर्मी, दुराचारी और नशे का आदी होता है। ऐसे लोग अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनकी यही आदत उन्हें अपराधी तक बना देती है।

9/10

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में असंयम रेखा पर जगह-जगह क्रॉस का चिन्ह बना हुआ हो ऐसे व्यक्ति नशे की हालत में एवं पानी में डूबकर मरते हैं। इन्हें कैंसर जैसे कई अन्य घातक रोग होने का खतरा रहता है। ये डिप्रेंशन का भी शिकार हो जाते हैं।

10/10

असंयम रेखा वालों के हाथों में अगर बुध शुक्र रेखा से मिले तो ऐसे लोग वासना से भरे हुए होते हैं। ऐसे लोग दूसरों को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये अपने प्यार के न मिलने पर उसकी जान तक ले सकते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.