scriptफिंगरप्रिंट से जानें दूसरों का सीक्रेट, ऐसे अंगूठे वाले होते हैं दूसरों को कंट्रोल करने में माहिर | Patrika News
दस का दम

फिंगरप्रिंट से जानें दूसरों का सीक्रेट, ऐसे अंगूठे वाले होते हैं दूसरों को कंट्रोल करने में माहिर

10 Photos
6 years ago
1/10

हर व्यक्ति का नेचर और पर्सनाल्टी अलग होती है। इसी के अनुसार वे लोगों से डील करते हैं, लेकिन आप उनके सीक्रेट्स को फिंगरप्रिंट के जरिए जान सकते हैं। खासतौर पर अंगूठे पर बने निशान व्यक्ति के स्वभाव को आसानी से बता देते हैं। तो कौन—सा निशान किस बात की ओर करता है इशारा आइए जानते हैं।

2/10

अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे में छल्ले का निशान बना हुआ है, जिसे अंग्रेजी में प्रेस वोर्ल पैटर्न भी कहते हैं तो ऐसे व्यक्ति दूसरों को कंट्रोल करने में बहुत माहिर होते हैं। ऐसे लोग अपनी मर्जी के अनुसार आपसे काम करवाते हैं।

3/10

अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे में डबल लूप यानि दोहरे गांठ वाला निशान हो तो ऐसे लोग एक नंबर के झूठे होते हैं। ये भरोसे के बिल्कुल लायक नहीं होते हैं। कई लोग तो इतने शातिर होते हैं कि अपना मतलब निकालने के लिए किसी को भी बलि का बकरा बना सकते हैं। ऐसे लोग अपराधी प्रवृत्ति के भी होते हैं।

4/10

जिन लोगों के अंगूठे में चक्राकार छल्ले बने होते हैं, जिसे स्पाइरल वोर्ल पैटर्न कहते हैं। ऐसे लोग बेफिक्र स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग बहुत महत्वकांक्षी भी होते हैं। ये अपने सपनों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करते हैं। इसके अलावा ये लोग बहुत भावुक स्वभाव के भी होते हैं।

5/10

जिन लोगों के अंगूठे में टेंडेट आर्च पैटर्न यानि तंबू के आकार का घुमाव निशान बना होता है ऐसे लोग जीवन में बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। ऐसे लोग पारंपरिक रीति—रिवाजों मे यकीन रखते हैं। इन्हें लोगों से उलझना पसंद नहीं हैं। ये विश्लेषणात्मक दिमाग वाले भी होते हैं, इसलिए ऐसे लोग दूसरों को देख उनकी गतिविधि भांप लेते हैं।

6/10

जिन लोगों के अंगूठे में द पिकॉक आई यानि मोर की आंख का निशान बना होता है ऐसे लोग बहुत होशियार होते हैं। ये अपनी दिमागी ताकत से किसी को भी मात दे सकते हैं। ये काफी प्रगतिशील स्वभाव के होते हैं इसलिए उनकी लाइफ स्टाइल भी दूसरों से हटकर होती है। ऐसे लोग क्रिएटिव क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।

7/10

जिन लोगों के अंगूठे में कॉम्पोजिट पैटर्न यानि यौगिक चिन्हृ होता है, वे लोग हर परिस्थिति में खुद को अच्छे से एडजस्ट कर लेते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है। इसलिए ये लोग किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और अच्छे से घुल—मिल जाते हैं।

8/10

जिन लोगों के अंगूठे में अर्धव्यास का निशान होता है, जिसे रैडियल लूप पैटर्न भी कहते हैं। ऐसे लोग एवरेज होते हैं। ये चिन्हृ ज्यादातर लोगों में पाया जाता है। ऐसे लोग गुस्से में भी शांत रहना जानते हैं। ऐसे लोग अच्छे माता—पिता एवं कर्मचारी बनते हैं।

9/10

जिन लोगों के अंगूठे पर सकेंद्रित चिन्ह् होता है द कॉसेंट्रिक पैटर्न। ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान एवं लगनशील होते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। ये बहुत मेहनती भी होते हैं। ये अपनी लगन एवं निष्ठा से कठिन कामों में भी सफलता हासिल करते हैं।

10/10

जिन व्यक्तियों के हाथों के अंगूठे में इंम्प्लोडिंग वोर्ल पैटर्न यानि वृहद एवं घुमावदार शंख का निशान होता है ऐसे लोग मल्टी टास्कर होते हैं। ये एक साथ कई कामों को कर सकते हैं। ये अपने इस स्वभाव के चलते एक अच्छे बिजनेसमैन साबित होते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.