scriptऋतिक को पसंद है समोसा तो कैटरीना हैं आइस्क्रीम की दीवानी, जानें ऐसे ही टॉप 10 एक्टर्स की फेवरेट डिशेज | Patrika News
दस का दम

ऋतिक को पसंद है समोसा तो कैटरीना हैं आइस्क्रीम की दीवानी, जानें ऐसे ही टॉप 10 एक्टर्स की फेवरेट डिशेज

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अपनी बॉडी शेप में रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं। उन्हें घंटों जिम में पसीना बहाने के साथ अपनी मनपसंद डिशेज भी छोड़नी पड़ती है। मगर कई बार काम से ब्रेक मिलने पर वो अपना ये शौक पूरा करते हुए दिखते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही टॉप 10 एक्टर्स के फेवरेट फूड्स के बारे में बताएंगे।

2/10

यूं तो समोसा ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, मगर क्या आपको पता है कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन भी इसके दीवाने हैं। उन्हें समोसा इस कदर पसंद है कि वो एक बार में एक दर्जन समोसे खा सकते हैं। डूग्गू के मुताबिक उन्हें कढ़ाई से उतरे हुए गर्मागर्म समोस खाने में बहुत मजा आता है।

3/10

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के फिगर को देख कोई ये नहीं अंदाजा लगा सकता है, कि उन्हें आइस्क्रीम बहुत पसंद है। दरअसल कैटरीना को अलग—अलग फ्लेवर की आइस्क्रीम खाना अच्छा लगता है। उनकी फेवरेट आइस्क्रीम बेल्जियम चॉकलेट है।

4/10

फैशन क्वीन सोनम कपूर का खाने को लेकर टेस्ट भी हट के हैं। उनकी एक नहीं बल्कि तीन फेवरेट डिशे हैं। इनमें से सबसे पसंदीदा डिश पाव भाजी है। इसके अलावा उन्हें तरह—तरह की चॉकलेट्स खाना भी अच्छा लगता है। चूंकि सोनम एक पंजाबी बैकग्राउंड से है तो उन्हें स्पाइसी फूड भी पसंद है। मगर उन्हें बंगाली खाने में छोलार दाल चने की दाल और शोर्षे इलिश यानि इलिशा मछली सरसों के साथ भाप में पकी हुई बहुत पसंद है।

5/10

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को बिरयानी बहुत पसंद है। खासतौर पर उन्हें अपनी मां सलमा के हाथों की बनी बिरयानी बहुत अच्छी लगती हैं। इसके अलावा उन्हें कबाब की सारी डिशे खाने में अच्छी लगती है। वे मोदक खाने के भी शौकीन हैं।

6/10

शाहिद कपूर को चाइनीज और इटैलियन खाना बहुत पसंद है। चूंकि वे वेजिटेरियन हैं और खुद उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है तो वे खाली समय में नई—नई डिशेज बनाते रहते हैं। इसके अलवा उन्हें मसाले वाली चाय के साथ समोसा और भजिया खाना भी अच्छा लगता है।

7/10

बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण का खाने को लेकर टेस्ट सबसे हटकर है। उन्हें हेल्दी फूड से लेकर स्पाइसी दोनों तरह के फूड आइटम पसंद हैं। उन्हें इडली और सी फूड खाने में काफी अच्छी लगता है। वहीं उन्हें सेव पूरी भी बहुत पसंद है।

8/10

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख को ग्रिल्ड चिकन बहुत पसंद है। उन्हें अंदर से जूसी और बाहर से क्रिस्पी रहने वाले चिकन बहुत पसंद हैं। इसीलिए वे हर दोपहर अपने लंच में ग्रिल्ड चिकन को जरूर शामिल करते हैं।

9/10

बॉलीवुड के शहंशाह यानि अमिताभ बच्चन को भिंडी की सब्जी बहुत पसंद है। इसके अलावा उन्हें मूंग की दाल भी खाने में अच्छी लगती हैं। बिग बी अपने शूट के समय ज्यादातर दोपहर में यही चीजें खाते हैं।

10/10

संजू बाबा को खाने में चिकन टिक्का काफी पसंद है। वो इसे हर वक्त खा सकते हैं। उन्होंने जेल में होने के दौरान भी होममेड खान दिए जाने की रिक्वेस्ट की थी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.