scriptअखिलेश यादव से जुड़ी ये 10 बातें हैं बेहद दिलचस्प, इसमें छुपा है टेढ़ी नाक का भी राज | know why Akhilesh Yadav nose is bended and many more things about him | Patrika News

अखिलेश यादव से जुड़ी ये 10 बातें हैं बेहद दिलचस्प, इसमें छुपा है टेढ़ी नाक का भी राज

Published: Jun 06, 2019 01:57:43 pm

Submitted by:

Soma Roy

राजस्थान के सैनिक स्कूल से की पढ़ाई, ऑस्ट्रेलिया से हासिल की इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री
क्रिकेट के प्रति है खास लगाव, भाई को उठाने के लिए बचपन में पीटते थे दरवाजा

akhilesh yadav

अखिलेश यादव से जुड़ी ये 10 बातें हैं बेहद दिलचस्प, इसमें छुपा है टेढ़ी नाक का भी राज

नई दिल्ली। बीजेपी सरकार को सत्ता से दूर रखने के लिए सपा और बसपा ने हाथ मिलाया था। मगर उनका ये गठबंधन टूट गया है। इसकी वजह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयोग का फेल होना बताया है। उनके मुताबिक वे विज्ञान के छात्र रहे हैं। ऐसे में नई-नई चीजें ट्राई करना उनकी आदत में रही है। मगर जिस तरह से विज्ञान का ये फॉमुर्ला हमेशा सफल नहीं रहता है, वैसे ही जिंदगी में भी ये कामयाब नहीं रहा। आज हम आपको अखिलेश की स्टडीज समेत उनकी निजी जिंदगी की कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जो काफी दिलचस्प हैं।
akhilesh yadav
1.अखिलेश यादव ने राजस्थान के धौलपुर में सैनिक स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं मैसूर से इंजीनियरिंग में बैचलर्स और सिविल इंवायरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है। उन्होंने मास्टर्स की डिग्री ऑस्ट्रेलिया के सिडनी यूनिवर्सिटी से भी हासिल की है।
2.अखिलेश यादव पढ़ाई में तेज होने के साथ खेल-कूद में भी आगे थे। क्रिकेट के प्रति उनका बचपन से ही लगाव था। वे अपने बड़े भाई के साथ सुबह मैच खेलने जाते थे। क्रिकेट के लिए उनकी दीवानगी इतनी थी कि कई बार वे अपने भाई को सुबह जगाने के लिए जोर-जोर से दरवाजा भी पीटते थे।
4.अखिलेश को खेलना इतना ज्यादा पसंद था कि वे उसमें लगी चोट को भी भूल जाते थे। इसी के चक्कर में उनकी नाक भी टेढ़ी हो गई। दरअसल मैसूर में पढ़ाई के दौरान अखिलेश एक बार फुटबॉल खेल रहे थे। तभी बॉल लगने से उनकी नाक टूट गई। मगर नाजुक स्थिति होने के चलते डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी कराने से मना किया था।
5.अखिलेश यादव खेलने के पीछे जुनूनी थे। उनमें स्पोर्टसमैन का जज्बात बचपन से ही था। उन्हें किसी भी कीमत पर हारना पसंद नहीं था। इसलिए वे जीतने के लिए कई बार चीटिंग भी करते थे।
akhilesh yadav
6.अखिलेश को खुलकर जिंदगी बिताना पसंद है। तभी वे इतने मशहूर होने के बावजूद ज्यादा टेंशन नहीं लेना चाहते हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों को कम करने के लिए पर्स कैरी नहीं करते हैं। इस बात का खुलासा खुद उनकी पत्नी डिंपल यादव ने किया है। दरअसल अखिलेश कॉलेज टाइम पर कम समय में गुजारा करते थे, इसलिए वे पैसे जेब में ही रख लेते थे। बाद में जिम्मेदारी लेने के समय वे अपने पिता मुलायम सिंह पर निर्भर थे। इसलिए वे कभी पर्स नहीं रखते हैं।
8.जब अखिलेश इटावा में पढ़ाई करते थे तब वे अपने चाचा के साथ किराये के कमरे में रहते थे। वहां ज्यादा सुविधाएं भी नहीं थी। अखिलेश के कमरे में महज एक सोफा, बेड और पंखा हुआ करता था।
9.अखिलेश के स्किल्स की बात की जाए तो उनकी भाषा में अच्छी पकड़ है। वे हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा कन्नड में भी अच्छा ज्ञान रखते हैं। मजेदार बात यह है कि अखिलेश ने यह भाषा एक चाय वाले से सीखी है। दरअसल जब वे मैसूर में पढ़ाई कर रहे थे तब वे कॉलेज के पास एक चाय की स्टॉल पर जाते थे। वहां वे उससे
बात करते हुए कन्नड भाषा सीख गए। एक बार उन्होंने अपने कॉलेज में इस भाषा में स्पीच भी दिया था।
10.अखिलेश को ट्रैवलिंग का भी काफी शौक है। वे कॉलेज के दिनों से ही खूब घूमते थे। तभी वे अक्सर वीकएंड पर अपने दोस्तों के साथ मैसूर से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित तमिलनाडु या ऊंटी जैसे हिल स्टेशन चले जाया करते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो