scriptऐसे पैर वाले लोग होते हैं गुस्सैल, जानें व्यक्ति के और भी छिपे हुए राज | Patrika News
दस का दम

ऐसे पैर वाले लोग होते हैं गुस्सैल, जानें व्यक्ति के और भी छिपे हुए राज

8 Photos
6 years ago
1/8

अक्सर हम व्यक्ति के चेहरे और हाथों की लकीरों से उसके स्वभाव को जानते हैं, लेकिन इंसान की आदतें उसके पैरों के आकार से भी जानी जा सकती है। हर व्यक्ति के पैर का आकार और बनावट अलग—अलग होती है। इसी के आधार पर उनका बर्ताव भी निर्भर करता है। आज हम आपको पैरों की इसी आकृति से इंसान का नेचर पहचानना बताएंगे।

2/8

1.जिन लोगों के पैरों में अंगुलियां घटते हुए क्रम में होती हैं, ऐसे लोग अक्खड स्वभाव के होते हैं। ये लोग हर जगह अपनी ही बात मनवाना चाहते हैं। अगर उनकी ये मंशा काम नही करती है, तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। कई बार वे सामने वाले को उलटा—सीधा भी बोल देते हैं।

3/8

2.जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के बाद वाली अंगुली बड़ी होती है, जबकि बाकी अंगुलियां उससे छोटी होती हैं। ऐसे लोग बहुत यूनीक होते हैं। जिस तरह उनके पैरों की बनावट दूसरों से काफी अलग है, वैसे ही उनका स्वभाव भी हट कर होता है। ये हर काम को नए तरीके से करना चाहते हैं।

4/8

3.जिनके पैरों में अंगूठे को छोड़कर बाकी सभी अंगुलियां एक बराबर होती है ऐसे व्यक्ति बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। ये जल्दी गुस्सा नहीं करते हैं। ये हर काम बहुत आराम से करना पसंद करते हैं, इसलिए इन्हें आलसी भी माना जाता है।

5/8

4.जिन व्यक्तियों के पैरों में अंगूठे के बगल वाली दो अंगुलियां बड़ी होती हैं। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं। ये हर काम को दिल से करते हैं, इसी वजह से इन्हें सफलता भी मिलती है। समाज में भी इनकी प्रतिष्ठा होती है। लोग इनके काम की सराहना करते हैं।

6/8

5.जिन लोगों के पैरों में उनका अंगूठा सबसे चौड़ा होता है ऐसे लोग बहुत चालाक होते हैं। ऐसे लोग किसी से भी अपना काम आसानी से निकलवा सकते हैं। ये लोग प्रतिभाशाली भी होते हैं। ये हर काम को करने में माहिर होते हैं।

7/8

6.जिन लोगों के पैरों में में सबसे छोटी अंगुली के पहले वाली अंगुली थोड़ी झुकी होती है, ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहता है। ये लोग अपने संबंधों को लेकर खुश नहीं रहते हैं। कई बार इनके रिश्ते टूट भी जाते हैं। जीवनसाथी के अलावा बाकी लोगों से भी इनका संबंध ज्यादा बेहतर नहीं होता है।

8/8

7.जिनके पैरों की शुरू की चार अंगुलियां बड़ी होती हैं, वे अपने परिवार से बेहद लगाव रखते हैं। उनके लिए उनकी पहली प्राथमिकता उनका परिवार होता है। वे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं। ऐसे लोग बहुत समझदार होते हैं। साथ ही एक अच्छे श्रोता भी होते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.