script1200 सालों से एक ही जगह पर टिका है श्रीकृष्ण का ये बटर बॉल, आंधी-तूफान का भी नहीं असर | Krishna Butter Ball is beneded at 35 degree angle in Mahabalipuram | Patrika News

1200 सालों से एक ही जगह पर टिका है श्रीकृष्ण का ये बटर बॉल, आंधी-तूफान का भी नहीं असर

locationनई दिल्लीPublished: Aug 22, 2019 04:55:33 pm

Submitted by:

Soma Roy

Krishna’s Butter ball : 1200 सालों से एक ही जगह पर टिका हुआ ये चमत्कारी पत्थर
50 टन वजनी है ये पत्थर, नहीं है किसी में इसे हिलाने की ताकत

butter ball.jpeg
नई दिल्ली। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस साल 24 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर हम आपको श्रीकृष्ण के चमत्कार का एक ऐसा उदाहरण दिखाएंगे, जिनके बारे में सुनकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। बताया जाता है कि चेन्नई में एक ऐसी जगह है जहां श्रीकृष्ण के मक्खन की गेंद मौजूद है। इसे बटर बॉल के नाम से जानते हैं। हैरानी की बात यह है कि ये पत्थर 45 डिग्री के कोण पर पिछले 1200 सालों से झुका हुआ है। इस पर आंधी-तूफान तक का असर नहीं होता है।
1.दक्षिण भारत के महाबलीपुरम में श्रीकृष्ण का ये चमत्कारिक पत्थर मौजूद है। ये बेहद विशालकाय है। इसे बटर बॉल के नाम से जाना जाता है।

इन 10 चीजों के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण की पूजा, जन्माष्टमी पर करें शामिल
2.ये पत्थर करीब 50 टन का है। इस पत्थर की चौड़ाई 5 मीटर तथा ऊंचाई 20 फीट है।

3.यह पत्थर करीब 45 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है। हैरानी की बात यह है कि ये पत्थर बिना किसी सहारे के टिका हुआ है। ये करीब 1200 सालों से है।
4.बताया जाता है कि इस बटर बॉल को कई लोगों ने हिलाने की कोशिश की। मगर इसे कोई रत्ती भर भी खिसका तक नहीं सका है। यहां तक कि आंधी-तूफान और सुनामी तक का इस पत्थर पर कोई असर नहीं होता है।
5.पौराणिक ग्रंथों के अनुसार बल्लव वंश के राजा ने इसे हटाने की कोशिश की थी। मगर वो इसमें नाकामयाब साबित हुए थे।

ball.jpg
7.सन् 1908 में इस पत्थर पर मद्रास गवर्नर आर्थर की नजर पड़ी तो उन्होंने इसे हटाने के लिए सात हाथियों को लगाया था। मगर बलशाली हाथी भी इस काम में फेल हो गए थे।
8.पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह पत्थर मक्खन की गेंद है। इसे श्रीकृष्ण ने अपनी बाल्य अवस्था में नीचे गिरा दिया था। तब से ये इसी जगह पर टिका हुआ है।

9.बताया जाता है कि इस बटर बॉल को जिस किसी ने भी हटाने की कोशिश की है। उसके साथ कुछ न कुछ अपशगुन हुए है।
10.लोग बटर बॉल को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। वे इसके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो