scriptलॉकडाउन 4.0 : ऑड ईवन में दुकानें खुलने समेत दिल्लीवालों को मिली इन 10 चीजों की छूट | Lockdown 4.0: Delhi Gov Gives Relaxation On Transportation To Shops | Patrika News

लॉकडाउन 4.0 : ऑड ईवन में दुकानें खुलने समेत दिल्लीवालों को मिली इन 10 चीजों की छूट

Published: May 20, 2020 03:55:47 pm

Submitted by:

Soma Roy

Relaxation In Delhi : केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण में काफी सहूलियत दी हैं
अब कंस्ट्रक्शन का काम भी हो सकेगा शुरू

lockdown1.jpg

Relaxation In Delhi

नई दिल्ली। लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) के दौरान दिल्ली सरकार ने काफी चीजों में ढील दी है। अब ऑटो, टैक्सी से लेकर ऑड ईवन (Odd Even) के फॉर्मूले पर दुकानें भी खुल (Shops Open) सकेंगी। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। इसके अलावा रोजगार की समस्याओं को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार ने सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को भी खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।
1.दिल्ली में अब रेस्टोरेंट खुल सकेंगे, लेकिन होम डिलीवरी का ही विकल्प दिया जाएगा।

2.लोगों को आने—जाने की सहूलियत देने के लिए बसें, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी कैब चलेंगी। कैब में केवल 2 पैसेंजर्स और आरटीवी में 11 लोगों के बैठने की अनुमति होगी। जबकि दोपहिया वाहन में महज एक लोग जा सकते हैं।
3.सभी मार्केट खुल जाएंगी, लेकिन ये ऑड ईवन के क्रम में चलेंगी। इसलिए आधी दुकानें एक दिन और आधी दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी। स्टैंडअलोन, नेबहहुड और रिहायशी इलाको में हर रोज दुकानें खुल सकेंगी।
4.सरकार ने कंस्ट्रक्शन के काम को भी हरी झंडी दे दी है। हालांकि इसके लिए सिर्फ दिल्ली में रहने वाले वर्कर ही काम कर सकेंगे।

5.बसों को भी चलाने की इजाजत दी गई है। लेकिन अगर बस में बीस लोग बैठे हैं तो बस, स्टैंड पर नहीं रुकेगी।
6.जरूरी सामान जैसे सब्जी- फलों को छोड़कर बाकी रेहड़ी नहीं लग सकती।

7.शादी समारोह में 50 लोग शिरकत कर सकते हैं। जबकि अंतिम संस्कार में महज 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी।
8.65 साल से अधिक उम्र के लोग और 10 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाएं और जिन लोगों को गंभीर बीमारियां हैं उनके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। जबकि बाकी लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जा सकते हैं।
9.सप्ताह में एक बार लगने वाली मार्केट 31 मई तक नहीं लग सकेंगी। मगर जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए दुकानें लगेंगी।

10.घर से बिना मास्क पहने निकलने और सार्वजनिक जगह पर थूकने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो