scriptनाखूनों पर बनें ये निशान बना सकते हैं आपको धनवान, कहीं आप भी तो नहीं इसमें शामिल | lunar sign on nails give indication about your future,know its meaning | Patrika News

नाखूनों पर बनें ये निशान बना सकते हैं आपको धनवान, कहीं आप भी तो नहीं इसमें शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 16, 2018 03:00:14 pm

Submitted by:

Soma Roy

विज्ञान और ज्योतिरष शास्त्र दोनों के मुताबिक ही नाखूनों पर बने ये निशान खास होते हैं, इन्हें विज्ञान में लूनार कहते हैं

lunar sign on nails

नाखूनों पर बनें ये निशान बना सकते हैं आपको धनवान, कहीं आप भी तो नहीं इसमें शामिल

नई दिल्ली। सभी लोगों के हाथों के नाखूनों पर सफेद रंग का निशान होता है। ये आधे चंद्र की तरह दिखता है, लेकिन क्या आपको पता है इस निशान का मतलब क्या होता है। आज हम आपको इस निशान के मायने और इससे होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे।
1.हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक नाखूनों में बने इस सफेद रंग के निशान को लूनाल कहते है। हिंदी भाषा में इसे छोटा चांद कहा जाता है। इस निशान के जरिए व्यक्ति की किस्मत के अच्छे व बुरे होने का पता लगाया जा सकता है।
2.डॉक्टरों के मुताबिक नाखूनों के इस निशान से स्वास्थ का भी पता लगाया जाता है। चीन में स्थित एक स्वास्थ्य समुदाय के मुताबिक ये हेल्थ को समझने के लिए एक बैरोमीटर का काम करता है।
3.हर व्यक्ति के नाखूनों पर लूनाल की स्थिति अलग-अलग होती है। किसी के नाखूनों पर ये स्पष्ट रूप से दिखती हैं। तो किसी के नाखूनों में इस चंद्र का हल्का भाग दिखता है। लूनाल का रंग सफेद ही होता है।
4.नाखूनों पर बनने वाले इस अर्ध चंद्र की वजह एपिडर्मिस नामक तत्व का होना होता है। ये निशान इसी तत्व की पांचवी परत होती है। ये नाखून की मुख्य जड़ होती है। यदि ये किसी कारणवश खराब हो जाए तो नया नाखून नहीं निकलता है।
5.हस्तशास्त्रविदों के मुताबिक नाखूनों पर बने इस अर्ध चंद्र से व्यक्ति का स्वभाव भी पता चलता है। ये बताता है कि व्यक्ति चंचल है या सुस्त। हस्त विज्ञान के अनुसार यदि लुनाल कम स्पष्ट दिखे तो ऐसे लोग बहुत डल होते हैं।
6.जबकि जिन लोगों के नाखूनों में पूरा चंद्र बनता है ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। ऐसे लोग ज्यादातर लव मैरिज करते हैं। इनके साथ लोगों की बॉडिंग अच्छी रहती है। ये बहुत भावुक भी होते हैं।
7.जिन लोगों का चंद्र स्पष्ट दिखता है ऐसे लोगों की किस्मत भी तेज होती है। ऐसे लोग जीवन में तरक्की करते हैं। इन्हें सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये लोग लाइफ में बुलंदियों को छूते हैं।
8.नाखून पर लुनाल का निशान शरीर में होने वाले बदलाव की ओर भी इशारा करते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यदि नाखूनों में अर्ध चंद्र सफेद रंग की जगह नीला व पीला दिखें तो सतर्क हो जाएं क्योंकि ये डायबिटीज होने की ओर इशारा करता है।
9.वहीं यदि किसी व्यक्ति के नाखूनों पर लूनाल लाल रंग का दिखे तो ऐसे लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। ऐसे लोगों की ह्दय गति तेज हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। ऐसे व्यक्तियों को पेट संबंधित परेशानियां भी होती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो