दस का दम

लड़कियों की इन 10 चीजों से लड़के उन्हें कर लेते हैं जज, कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलती

लड़कियों के ज्यादा हंसने-बोलने को लड़के एडवास समझ लेते हैं और उन पर लाइन मारने लगते हैं।

नई दिल्लीSep 10, 2018 / 03:04 pm

Soma Roy

लड़कियों की इन 10 चीजों से लड़के उन्हें कर लेते हैं जज, कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलती

नई दिल्ली। ज्यादातर लड़के-लड़कियों को उनके कपड़ों और उठने-बैठने के अंदाज से जज करते हैं। उन्हें लगता है कि जो लड़की हंस-बोलकर बात करती हैं वो ज्यादा एडवांस और दूसरों का कहना न मानने वाली होती है। लड़कियों से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें जिन्हें अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं। तो क्या हैं वो आइए जानते हैं।
1.अगर कोई लड़की किसी लड़के से खुलकर बात करती है, हंसी-मजाक करती है तो लड़के इसका गलत मतलब निकाल लेते हैं। उन्हें लगता है कि वो बिना झिझक के उनसे बात कर रही है, इसका मतलब वो आप में दिलचस्पी ले रही है।
2.कई बार रास्ते में गुजरते समय या ऑफिस में कभी-कभी लड़कियां लड़कों को देखकर मुस्कुरा देती हैं। इससे लोलड़कों को लगता है कि लड़की ने उन्हें देखकर स्माइल दे रही है। वो उनसे बात करना चाहती हैं।
3.कई बार लड़कियां अपने दोस्त या साथ काम करने वाले लड़कों को मैसेज कर देती है या उनके भेजे गए मैसेज का जवाब दे देती हैं तो उन्हें लगता है कि लड़की उनसे इम्प्रेस है। तभी वो उससे बात कर रही है।
4.कई बार लड़कियां अपने बैचमेट्स या सहकर्मी की मदद कर देती है। जैसे-उसका कोई काम कर दिया या उसे कभी खाना आॅफर किया। तो कुछ लड़कों को लगता है कि लड़की उनकी ज्यादा केयर कर रही है।
5.कभी-कभी लड़कियों के किसी पर्सन की बातें ध्यान से सुनने एवं उनके बताएं गाइडेंस को फॉलो करने को भी कई लोग गलत समझ लेते हैं। उन्हें लगता है कि लड़की उनकी बातों को अहमियत दे रही है।
6.कुछ लड़कियां स्वभाव में बहुत फ्ररैंक होती हैं। इसलिए कभी-कभी वो बात करते समय अनजानें में आपके कंधे या हाथ में हाथ रख देती हैं। तो कुछ लोग इसका मतलब कुछ और ही निकालने लगते हैं। उन्हें लगता है कि ये लड़की उनकी तरफ आकर्षित हो रही है और लाइन देने की कोशिश कर रही है।
8.लड़कियों के किसी पर्सन पर बार-बार फेवर करने को भी लोग गलत समझते हैं। उन्हें लगता है कि लड़की उन पर ज्यादा ही मेहरबान है। वो अपने पर्सनल इंट्रेस्ट के लिए उनका काम करती हैं।
9.कुछ लड़कियों की आदत होती हैं कि वो पुरुषों एवं नौजवानों से बात करते हुए अपने बालों में अंगुलियां फेरती रहती हैं। इससे उन्हें लगता है कि लड़की उन्हें शारीरिक रूप से इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हैं।
10.ज्यादातर बैचमेट्स एवं सहकर्मियों में इस बात को लेकर गलतफहमी हो जाती है कि लड़की उन्हें सॉग्स के जरिए लाइन दे रही हैं। दरअसल कई बार लड़कियां अपने स्टेटस में या लड़के से चैट करते समय ऐसा गाना भेजती है, जो लड़के की सिचुएशन में मैच करता है। इससे उन्हें लगता है कि ये उनको गानों के जरिए कुछ मैसेज देना चाहती हैं। जबकि लड़की का ऐसा गाना भेजना महज इत्तेफाक हो सकता है।

Home / Dus Ka Dum / लड़कियों की इन 10 चीजों से लड़के उन्हें कर लेते हैं जज, कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.