दस का दम

लड़कों की ये 10 चीजें लड़कियों को करती है सबसे ज्यादा आकर्षित

10 Photos
Published: May 04, 2018 06:04:38 pm
1/10

ज्यादातर महिलाएं लड़कों के लुक्स और उनके स्टायल को देखकर मोहित होती हैं, मगर कुछ लड़कियां—लड़कों के बॉडी पार्ट्स से भी आकर्षित होती हैं। पार्टनर चुनने के मामले में ज्यादातर लड़कियां लंबे—चौड़े पर्सनाल्टी वाले लड़कों को पसंद करती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा साथी उन्हें सुरक्षा और भरोसा दोनों दे सकता है।

2/10

ज्यादातर महिलाओं को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जिनकी छाती चौड़ी हो। इससे वो दमदार व्यक्तित्व वाले लगते हैं। लड़कियों को लगता है कि ऐसे लड़के बहादुर होते हैं और उनकी हिफाजत अच्छे से कर सकते हैं।

3/10

लड़कियां मजबूत हाथ वाले लड़कों को भी काफी पसंद करती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़के बहुत मेहनती होते हैं और वे जीवन में तरक्की करना चाहते हैं। इसके अलावा लुक्स के मामले में भी बहुत आकर्षक होते हैं।

4/10

लड़कियों को ब्रॉड मथे और टाइट फेस वाले लड़के भी अच्छे लगते हैं। लड़कियों को लगता है कि ऐसे लड़कों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है और ये जीवन में रफ एंड टफ होते हैं।

5/10

लड़कों की वेस्ट लाइन भी लड़कियों को अपना दीवाना बनाती है। लड़कों का ये अंग लड़कियों को शारीरिक रूप से आकर्षित करता है। ऐसे लड़कों को देख लड़कियां सोचती हैं कि ये जिस किसी से भी जुड़ते हैं वो उन्हें खुश रखते हैं।

6/10

लड़कियों को नीली और भूरी आंख वाले लड़के भी अपनी ओर खींचते हैं। ऐसे लड़के समझदार होने के साथ एक अलग ही ऐटिट्यूड पेश करते हैं।

7/10

जिन लड़कों की नाक खडी होती है ऐसे पुरुष भी लड़कियों को काफी आकर्षक लगते हैं। ऐसे लड़के अपनी रौबदार पर्सनाल्टी दिखाते है। ऐसे लड़कों को देख लड़कियां सोचती है कि इनमें दूसरों से हटकर कोई बात है।

8/10

लड़कों की लंबाई भी लड़कियों को आकर्षित करती है। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़के उनकी सुरक्षा कर सकते हैं। साथ ही वे उनकी जिम्मेदारियां बखूबी निभा सकते हैं।

9/10

लड़कों के लंबे,घने बाल भी लड़कियों को अपना दीवाना बनाते हैं। ये उनके स्टायल को दर्शाता है। ऐसे लड़कों के बारे में लड़कियां सोचती है कि ये अपने जीवन को खुलकर जीने में यकीन रखते हैं इसीलिए ये वक्त के साथ खुद को भी ग्रूम करते हैं।

10/10

तनी आइब्रो वाले लड़के भी लड़कियों को काफी आकर्षक लगते हैं। ये उनके स्टायल के साथ उनके स्वाभिमानी रवैये को दर्शाता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.