scriptहजारों ने लगाई पुष्कर में डुबकी, विशेष पद्म योग में किया स्नान | thusands devotees dip in holy pushkar lake, prayer at brahma temple | Patrika News

हजारों ने लगाई पुष्कर में डुबकी, विशेष पद्म योग में किया स्नान

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2016 07:58:00 am

Submitted by:

raktim tiwari

पुष्कर मेले में उमड़े श्रद्धालु। कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक मेला चढ़ा परवान पर।

Pushkar ghat

Pushkar ghat

 पुष्कर मेला सोमवार को परवान चढ़ा। कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों अलसुबह से हजारों लोगों ने पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाई। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा पर पद्म योग का विशेष संयोग होने से लोग उमड़े।
इस योग के समयांतर में पुष्कर सरोवर में स्नान करने का कई गुना फल मिलता है। पं. कैलाशनाथ दाधीच ने बताया कि कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि सोमवार अपराह्न 4 बजकर 26 मिनट से लेकर सूर्यास्त तक सर्वश्रेष्ठ योग रहेगा। 
हालांकि यह योग मंगलार दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस बार एक तिथि क्षय होने से पुष्कर का धार्मिक मेला व पंचतीर्थ स्नान चार दिन का ही हुआ है लेकिन पद्म योग के प्रभाव से 5 दिन का पुष्कर मेला व धार्मिक स्नान का योग बन गया है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो