scriptहार्ट अटैक से बचना है तो आज से ही करें सरसों के तेल का सेवन, ये भी होंगे फायदे | mustard oil is beneficial for health, it saves from heart attack | Patrika News

हार्ट अटैक से बचना है तो आज से ही करें सरसों के तेल का सेवन, ये भी होंगे फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Feb 25, 2019 02:41:39 pm

Submitted by:

Soma Roy

सरसों के तेल में मौजूद विटामिन ई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है, इससे त्वचा रोग नहीं होते हैं।
सरसों का तेल ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने एवं हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

mustard oil benefits

हार्ट अटैक से बचना है तो आज से ही करें सरसों के तेल का सेवन, ये भी होंगे फायदे

नई दिल्ली। यूं तो ज्यादातर भारतीय घरों में खाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमताल होता है। मगर मार्केट में रिफाइंड के तेजी से बढ़ते चलन के चलते लोग सरसों के तेल की जगह इसे अपने खाने में शामिल करने लगे हैं। मगर रिफाइंड हमारे स्वास्थ को कमजोर करता है। जबकि सरसों का तेल हमें कई बीमारियों से बचाता है।
फिटकरी के साथ नदी में बहा दें ये दो चीजें, दूर हो जाएगी सारी परेशानी

1.आयुर्वेद के अनुसार सरसों के तेल में विटामिन डी और ई होता है। इसलिए ये दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना दो चम्मच सरसों के तेल के सेवन से कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा कम होता है। इससे हार्ट अटैक भी नहीं आता है।
2.सरसों के तेल में विटामिन ई भी अच्छी मात्रा होती है, जो त्वचा को अल्‍ट्रावाइलेट किरणों और पल्‍यूशन से बचाता है। इसके तेल से मालिश करने पर स्किन की बीमारियां नहीं होती है।

3.ठंड के दिनों में सरसों का तेल को हल्का गर्म करके मसाज करने पर शरीर में गर्मी आती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है।
4.सरसों के तेल की मालिश से गठिया रोग और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है। क्योंकि ये हड्डी को मजबूत बनाने का काम करता है।

शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा, धन की होगी बरसात
5.सरसों तेल एक टॉनिक की तरह काम करता है। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता करता है।

6.बालों की जड़ों में सरसों का तेल लगाने से बाल झड़ने, सफेद होने एवं डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं।
7.सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मालिश करने पर दांत मजबूत होते हैं। इससे दांतों में चमक भी आती है और बदबू से छुटकारा मिलता है।

8.सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।
9.भूख नहीं लगने पर भी सरसों का तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ये पाचन तंत्र को दुरूस्त करने में मदद करता है।

10.सरसों के तेल में थियामाइन,फोलेट व नियासिन नामक तत्व होते हैं, जो मेटाबाल्जिम को सक्रिय करते हैं। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो