scriptशारदीय नवरात्र 2018 : इस नवरा त्र राशिनुसार पढ़ें ये मंत्र, दूर होगी रुपयों की दिक्कत | Navratra 2018 : read these 12 mantras on navratri, it's very effective | Patrika News

शारदीय नवरात्र 2018 : इस नवरा त्र राशिनुसार पढ़ें ये मंत्र, दूर होगी रुपयों की दिक्कत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2018 01:37:19 pm

Submitted by:

Soma Roy

नवरात्र के नौ दिन राशिनुसार पढ़ें ये मंत्र, पूरी होगी मनचाही इच्छा

zodiac mantra

शारदीय नवरात्र 2018 : इस नवरा​त्र राशिनुसार पढ़ें ये मंत्र, दूर होगी रुपयों की दिक्कत

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। ऐसे में देवी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष पूजा के साथ उनका आवाहन भी जोरदार तरीके से किया जाना चाहिए। तभी राशिनुसार मंत्र पढ़ने से देवी मां प्रसन्न होने के साथ आपकी मनचाही इच्छा को भी पूरा करेंगी।
1.मेष राशि के जातकों को नवरात्र पर ॐ पुरुष्कृति नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ये मंत्र रुद्राक्ष के माला से जपना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होगी।
2.वृषभ राशि के लोगों को ॐ जलोदरी नम: मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे उनके जीवन में सुख-शांति आएगी। साथ ही उनके मन और मस्तिष्क पर भी नियंत्रण रहेगा।

3.इस नवरात्र मिथुन राशि के जातकों को ॐ सर्वबाधा नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनके जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। साथ ही उनके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
4.कर्क राशि वालों को नवरात्र के दौरान ॐ घोररूपा नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ये जप लाल चंदन की माला से करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में छाए अंधकार मिट जाएंगे और आपको सफलता के रास्ते मिलेंगे।
5.सिंह राशि के जातकों को देवी मां को प्रसन्न करने के लिए ॐ शिवदूती नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे देवी प्रसन्न होने के साथ अपना आशीर्वाद भी हमेशा आप पर बनाए रखेंगी। इससे आपकी रुपए-पैसों की दिक्कतें भी दूर होंगी।
6.कन्या राशि वालों को ॐ प्रत्यक्षै नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जप से आप सांसारिक बंधनों से छुटकारा पाएंगे और तनाव से मुक्त रहेंगे। इस मंत्र को जपने से आप आध्यात्म की ओर ज्यादा झुकेंगे।
7.अगर आप बीमार रहते हैं या किसी ऐसे रोग से ग्रसित हैं जो इलाज से भी सही नहीं हो रहा है तो आप इस नवरात्र ॐ व्याधिनाशिनी नम: मंत्र का जाप करें। इससे जल्द ही स्वास्थ लाभ होगा।
8.वृश्चिक राशि के जातकों को ॐ पाश-धारिणी नम: मंत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें अपने सारे पापों से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा। वहीं धनु राशि के लोगों को इस नवरात्र ॐ सर्वसिद्धि नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।
9.मकर राशि वालों को नवरात्र पर ॐ मांगल्ये नम: मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे आपकी मनचाही मुराद पूरी होगी। इसके अलावा घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी। वहीं कुंभ राशि वालों को ॐ प्रभाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से देवी मां की आप पर कृपा होगी।
10.मीन राशि वालों को नवरात्र पर ॐ सती नम: मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए। इससे देवी मां प्रसन्न होंगी। साथ ही आपको जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो