चैत्र नवरात्रि 2019: हर दुख को दूर करेंगी मां स्कंदमाता, इन उपायों को करने से मिलेगी सफलता
- मां स्कंदमाता देवी दुर्गा का पांचवा स्वरूप हैं।
- संतान प्राप्ति के लिए इन उपायों को करना चाहिए।
- समस्याओं का निवारण करती हैं देवी स्कंदमाता।

नई दिल्ली। नवरात्रि का पांचवा दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता का दिन होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति मां स्कंदमाता को पूजता है उसे जीवन में मोक्ष प्राप्त होता है। मां स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं और वे सिंह पर सवार रहती हैं तथा अपने भक्तों की किस्मत खोलती हैं। साथ ही कहा जाता है जो व्यक्ति सच्चे मन से मां की उपासना करता है उसकी सभी इच्छाएं जल्दी ही पूरी होती हैं।
1.मां स्कंदमाता की पूजा करने से आपको जल्दी ही जीवन में सुख और शांति का अनुभव होता है और आपके समस्त दोष नष्ट होते हैं।
2.मां स्कंदमाता की पूजा और उनका व्रत करने वाले व्यक्ति के जीवन के तमाम दुखों का अंत होता है साथ ही उसकी बुद्धि का भी विकास होता है।
3.मां स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए देवी के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए उन्हे लाल रंग के गुलाब के फूल अर्पण करने चाहिए और रोली का तिलक करना चाहिए।
4.दुर्गा चालिसा का पाठ करने से आपको बहुत जल्दी जीवन में मां स्कंदमाता की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की नकारात्मकता दूर होती है।
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि 2019: मां कुष्मांडा इन उपायों से जल्द होंगी प्रसन्न, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

5.संतान सुख की प्राप्ति के लिए मां स्कंदमाता की पूजा करने से आपको लाभ मिलता है उन्हे लाल रंग के वस्त्र और सुहाग का सामान अर्पण करना चाहिए जल्दी ही आपकी इच्छाएं पूरी होती है।
6.इस दिन पांच कन्याओं को खीर खिलाएं साथ ही उन्हे लाल चुनरी और कुछ रूपए दें इससे आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।
7.मां स्कंदमाता के मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए और उनका व्रत करना चाहिए जिसके फलस्वरूप माता हमेशा अपनी शुभ दृष्टि बनाए रखती हैं।
8.भोग स्वरूप मां स्कंदमाता को केले अर्पण करना अधिक लाभकारी माना जाता है साथ ही इच्छा अनुसार अन्य फल भी अर्पण कर सकते हैं।
9.देवी स्कंदमाता की पूजा में एकाग्रता का विशेष महत्व होता है और कहा जाता है कि एकाग्रता के साथ इनकी पूजा मन की हर इच्छा को पूरा करती है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Dus Ka Dum News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi