scriptदिल को रखना हो दुरुस्त तो दूध में डालकर पी लें कलौंजी का तेल | nigella seeds are good for heart and stomach, it has multiple benefits | Patrika News

दिल को रखना हो दुरुस्त तो दूध में डालकर पी लें कलौंजी का तेल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 12, 2019 06:02:21 pm

Submitted by:

Soma Roy

कलौंजी में एंटी हीलिंग तत्व होते हैं इसके इस्तेमाल से फड़ी एड़ियां ठीक होती हैं
इसे नियमित तौर पर खाने से ब्लड प्रेशर और शुगर नियंत्रण में रहता है

kalaunji

दिल को रखना हो दुरुस्त तो दूध में डालकर पी लें कलौंजी का तेल

नई दिल्ली। यूं तो कलौंजी का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़के के तौर पर किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है ये छोटी-सी चीज आपको बड़ी-बड़ी बीमारियों से भी बचा सकता है। दरअसल कलौंजी पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा ये दिल को दुरुस्त रखने एवं अन्य रोगों से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है।
1.कलौंजी में शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के गुण होते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पीने से दिल को फायदा होता है।
2.कलौंजी खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। इसलिए रोजाना करीब 2 ग्राम कलौंजी खाने से डायबिटीज में आराम मिलता है।

3.कलौंजी का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। ये दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने का काम करता है।
4.कलौंजी के तेल से दांतों की मालिश करने से मसूड़ों में सूजन, गिंगिवाइटिस (gingivitis) मसूड़ो से खून आना, पीरियडोंटाइटिस (periodontitis) जैसी परेशानियों में फायदा मिलता है।

5.कलौंजी में एंटी हीलिंग और एंटी बायोटिक तत्व होते हैं, इसलिए इसे खाने से दर्द में राहत मिलती है। ये मांसपेशियों के खिंचाव और जकड़न को ठीक करने में मदद करता है।
6.कलौंजी का इस्तेमाल पेट के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। क्योंकि इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिससे खाना अच्छे से पचता है।

7.कलौंजी को पानी में उबालकर पीने से वजन कम होता है। इससे शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी घटती है।
8.कलौंजी को अदरक के साथ उबालकर इसमें शहद डालकर पीने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। इससे गले की खराश भी दूर होती है।

9.अगर आपकी ऐड़ियां हमेशा फटी रहती हैं तो इस समस्या को सुलझाने के लिए हल्के गर्म पानी में पैर 10 मिनट के डूबोकर इसे धो लें। अब पैरों में कलौंजी का तेल लगाकर मोजे पहन लें। इससे दरारें जल्द ही भर जाएंगी।
10.कलौंजी को शहद के साथ मिलाकर खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो