scriptNipah Virus : चमकी बुखार के बाद अब निपाह का कहर, दिखने लगे ये 10 लक्षण तो हो जाएं सतर्क | Nipah Virus :After Chamki Bukhar Nipah spreads in kerala know symptoms | Patrika News

Nipah Virus : चमकी बुखार के बाद अब निपाह का कहर, दिखने लगे ये 10 लक्षण तो हो जाएं सतर्क

locationनई दिल्लीPublished: Jun 20, 2019 11:40:49 am

Submitted by:

Soma Roy

निपाह वायरस ( Nipah Virus ) सबसे पहले साल 2001 में मलेशिया मे सामने आया था
इस बीमारी का वायरस जानवरों से फैलता है, जिससे व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है

कर्नाटक : निपाह का पहला संदिग्ध निकला निगेटिव

Nipah Virus : चमकी बुखार के बाद अब निपाह का कहर, दिखने लगे ये 10 लक्षण तो हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली। पूरे बिहार में चमकी बुखार ( Chamki Bukhar ) ने अपना आतंक फैला रखा है। वहीं केरल ( Kerala ) में एक नई बीमारी ने दस्तक दी है। जिसका नाम निपाह वायरस ( Nipah virus )है। ये जानवरों से शरीर में फैलता है। समस्या के बढ़ने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है। तो क्या है ये बीमारी और कैसे करें इसकी पहचान आइए जानते हैं।
1.पिछले साल कहर मचाने वाला निपाह वायरस एक बार फिर केरल में अपने पैर पसारता हुआ दिख रहा है। हाल ही में वहां मिले संदिग्ध मरीजों के चलते इस वायरस के तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई है। जिसके चलते चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
चमकी बुखार : शरीर में दिखने लगे इन 10 में से कोई भी लक्षण तो हो जाएं सतर्क, जा सकती है जान

2.निपाह वायरस एक जेनेटिक बीमारी है। ये संक्रामक भी है। इसलिए ये जानवरों से इंसान को होता है। इस वायरस को फैलाने में चमगादड़ सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं।
3.यह वायरस सबसे पहले 2001 में सिंगापुर के मलेशिया में सामने आया था। भारत में पिछले साल भी केरल में इस वायरस की शुरूआत हुई थी। इस बार भी केरल में ही निपाह ने दोबार अपने पैर पसारे हैं।
4.निपाह वायरस एक संक्रामक बीमारी है इसलिए इसके शरीर में फैलने पर सिर दर्द होने लगता है। इससे कई बार चक्कर आने की समस्या भी लगने लगती है।

5.इंफेक्शन के बढ़ने पर मरीज को जी मिचलाने की समसया हो सकती है। इससे भूख कम लगना या खाना खाते ही उल्टी कर देना आदि लक्षण दिख सकते हैं।
nipah virus symptoms
6.निपाह वायरस के शरीर में फैलने से व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। क्योंकि ये वायरस आक्सीजन के स्तर को शरीर में कम करने लगता है। जिससे दम घुटने लगता है।
लीची से है चमकी बुखार का कनेक्शन, इन 10 प्वाइंट्स में जानें कैसे बीमारी बना रहा है बच्चों को शिकार

7.निपाह वायरस के चलते व्यक्ति का शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है जिससे उसे चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में व्यक्ति जल्दी थक भी जाता है।
8.इस बीमारी में व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिससे रोगी को दूसरी बीमारियां भी जल्दी जकड़ लेती हैं। ऐसे में दवाइयां भी बहुत धीरे-धीरे असर करती है।

9.निपाह वायरस के चलते व्यक्ति जल्दी थकने लगता है। उसे सांस फूलने की बीमारी हो सकती है। इससे व्यक्ति थोड़ी मेहनत करने पर ही थकान और कमजोरी महसूस कर सकता है।
10.जो लोग निपाह वायरस के संक्रमण ( Infection ) से जूझते हैं उन्हें चोट लगने पर घाव जल्दी भरता नहीं है। इससे नए टिशूज जल्दी बनते नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो