scriptनीता नहीं बल्कि ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला, जानें कितनी है सम्पत्ति | Patrika News
दस का दम

नीता नहीं बल्कि ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला, जानें कितनी है सम्पत्ति

10 Photos
6 years ago
1/10

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में एक नाम भारत के मुकेश अंबानी के परिवार का भी आता है। मगर हैरानी वाली बात है कि इतने अमीर घराने से होने के बावजूद नीता अंबानी भारत की सबसे अमीर महिला की टॉप 5 लिस्ट से बाहर हैं।

2/10

कोटक वेल्थ मैनेजमेंट और हुरून की लीडिंग वेल्दी वुमन 2018 लिस्ट के मुताबिक भारत की सबसे अमीर महिला नीता अंबानी नहीं बल्कि गोदरेज कंपनी की स्मिता कृष्णा हैं। स्मिता के पास 37,570 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

3/10

स्मिता कृष्णा, गोदरेज इंडस्ट्री के बोर्ड पर्सन्स में से एक हैं। उनकी गोदरेज ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी है। इस लिस्ट में उनका नाम पहले नंबर पर आता है। पिछले कुछ सालों में स्मिता का रुतबा तेजी से बढ़ा है।

4/10

भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में दूसरा नाम एचसीएल ग्रुप की रोशनी नादर का आता है। उनके पास 30,200 करोड़ रुपए की संपत्ति है। रोशनी ने महज 28 साल की उम्र में ही इतना सब कुछ हासिल कर लिया।

5/10

रोशनी नादर एचसीएल की सीईओ और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वह शिव नादर फाउंडेशन की प्रमुख भी हैं। वह एचसीएल कंपनी के फाउंडर शिव नादर की बेटी हैं। रोशनी एनजीओ में जरूरतमंदों की सहायता करती हैं। इसके लिए उन्हें फोर्बस की ओर से दुनिया की टॉप 100 पॉपवरफुल वुमन की लिस्ट में 57वें नंबर पर थीं।

6/10

अमीर महिलाओं की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं बीसीसीएल ग्रुप की इंदु जैन। उनके पास 26,240 करोड़ रुपए की संपत्ति है। साल 2015 में जारी हुए फोब्र्स मैग्जीन की लिस्ट में इंदु भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 57वें नंबर में शुमार थीं।

7/10

इंदु टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन और टाइम्स फाउंडेशन की प्रमुख हैं। इंदु जैन परिवार से ताल्लुख रखती हैं। जो इंडिया के सबसे बडे मीडिया ग्रुप बेनेट कॉलेमन एंड कंपनी लिमिटेड है। उनके पिता साहू जैन इस कंपनी के चेयरमैन हैं। उनकी इस कंपनी ने टाइम्स ग्रुप के अलावा कई मीडिया हाउसेस को अपना रखा है।

8/10

अमीर महिलाओं की लिस्ट में चौथा नाम बायोकॉन की फाउंडर और एमडी किरन मजूमदार शा का है। उनके पास 25,790 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वो इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट बैंगलोर की भी चेयरपर्सन हैं। साल 2015 में फोब्र्स की ओर से जारी किए रिपोर्ट के मुताबिक किरण दुनिया की सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में 85वें नंबर पर थीं।

9/10

भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला के तौर पर एचसीएल की किरण नादर का भी नाम शामिल है। किरण, रौशनी नादर की मां और शिव नादर की पत्नी हैं। उनकी कुल संपत्ति 20,120 करोड़ है।

10/10

भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में छठे नंबर पर यूएसवी की लीना गांधी तिवारी हैं। उनके पास कुल 10,730 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि सातवें स्थान पर जेएसडब्लू स्टील की संगीता जिंदल का नाम शामिल है। उनके पास 10,450 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं जयश्री उल्लाल आठवें, अनु आगा नवें और श्रद्धा अग्रवाल दसवें स्थान पर शामिल हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.