scriptइस पर्वत पर बसते हैं भगवान शिव, कैलाश की तरह इस पर भी चढ़ना है नामुमकिन | nobody can reach at the top of manimahesh mountain like kailash | Patrika News

इस पर्वत पर बसते हैं भगवान शिव, कैलाश की तरह इस पर भी चढ़ना है नामुमकिन

locationनई दिल्लीPublished: Sep 15, 2018 03:12:47 pm

Submitted by:

Soma Roy

देवी पार्वती के साथ रहने के लिए भोलेनाथ ने खुद किया था मणिमहेश पर्वत का निर्माण

manimahesh

इस पर्वत पर बसते हैं भगवान शिव, कैलाश की तरह इस पर भी चढ़ना है नामुमकिन

नई दिल्ली। भगवान शिव का वास स्थान कैलाश माना जाता है, लेकिन इसके अलावा भी एक पर्वत है जिसमें भोलेनाथ देवी पार्वती संग बसते हैं। इस पर्वत का नाम मणिमहेश है। जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
1.माना जाता है कि भगवान शिव अपने पूरे परिवार के साथ इस पर्वत पर वास करते हैं। ये पर्वत हिमाचल प्रदेश के चंबा में स्थित है। इसलिए इस पर्वत को चंबा कैलाश के नाम से भी जाना जाता है।
2.पौराणिक मान्यताओं के अुनसार भोलेनाथ इस पर्वत पर शेषनाग की मणि के रूप में विराजमान हैं। जबकि देवी पार्वती यहां गिरिजा के रूप में बसती हैं।

3.मणिमहेश नामक पर्वत शिखर का शाब्दिक अर्थ है महेश के मुकुट में जड़ा नगीना। विद्वानों के अनुसार इस पर्वत पर शिव शेषनाग मणि के रूप में विराजमान है।
4.मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से शंकर जी का ध्यान करता है उसे पर्वत की चोटी पर उनकी आकृति दिखाई देती है। इस अद्भुत दृश्य के दर्शन करने वाले लोगों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
5.बताया जाता है कि मणिमहेश पर्वत पर विराजमान भोलेनाथ शाम व रात्रि के मध्यकाल में भक्तों को दर्शन देते हैं। उनकी ये महिमा सूर्यास्त के समय देखी जा सकती है। उस वक्त सूर्य की किरणों के पर्वत पर पड़ने से महादेव की छवि बनती है।
6.मणिमहेश पर्वत की चोटी हमेशा बर्फ और बादलों से ढकी रहती है। मान्यता है कि नीलकंठ अपने जिस भक्त से प्रसन्न होते हैं, उसे आधी रात में दर्शन जरूर देते हैं।

6.स्थानीय लोगों के अनुसार पर्वत की चोटी से एक मणि की तरह प्रकाश निकलता हुआ दिखाई देता है। भगवान के इस चमत्कारी कार्य के दर्शन करने मात्र से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
7.कैलाश पर्वत की तरह ही मणिमहेश पर चढ़ना भी मुमकिन नहीं है। इस पर्वत के शिखर तक जिसने भी पहुंचने की कोशिश की है उसे असफलता ही मिली है। माना जाता है कि भगवान शिव एक अदृश्य शक्ति बनकर लोगों को चढ़ने से रोकते हैं।
8.मणिमहेश पर्वत की कुल ऊंचाई कितनी है इस बात का ठोस प्रमाण नहीं है। कुछ शोध के अनुसार इसकी ऊंचाई 18 हजार 564 फुट है। इसकी ऊंचाई ज्यादा न होते हुए भी इसके शिखर तक पहुंचना असंभव है। क्योंकि सन् 1968 में इंडो-जापनीस की एक टीम ने जिसका नेतृत्व नंदिनी पटेल कर रहीं थी इस पर चढ़ाई की कोशिश की थी, लेकिन वे असफल रहे थे।
9.मणिमहेश को लेकर कुछ कथा प्रचलन में है जिसके तहत कई साल पहले एक गड़रिया अपने कुछ भेड़ों के साथ पर्वत पर चढ़ रहा था। तभी वो अचानक पत्थर के बन गए। आज भी पर्वत पर ऐसे ही पत्थर देखने को मिलते हैं। जिसके तहत एक सांप ने भी पर्वत के शिखर पर पहुंचने की कोशिश की थी, वो भी पत्थर का बन गया था।
10.पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने अपनी पत्नी पार्वती के साथ निवास करने के लिए मणिमहेश पर्वत की रचना की थी। इस पर्वत की खासियत है कि ये सूरज की किरणों के अनुसार अपना रंग बदलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो