बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल देवगन हाल ही में मुंबई के एक मॉल में चलते—चलते अचानक गिर गईं। तमाम बॉडीगार्डों से घिरी होने के बावजूद वो खुद को संभाल नहीं पाईं। पब्लिक प्लेस में गिरने के मामले में उनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। मगर उनके अलावा बॉलीवुड के कई दूसरे सुपरस्टार्स भी पब्लिकली धड़ाम हो चुके हैं।
बॉलीवुड की वेट्रन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो भी सरेआम गिर चुकी हैं। उनके साथ ये हादसा साल 2014 में एक रैम्प वॉक के दौरान हुआ था। इसमें उनकी साड़ी पैरों में फंस गई थी। जिसकी वजह से पूनम घुटनों के बल स्टेज पर गिर पड़ी थी। हालांकि वो दोबारा उठकर जल्दी—जल्दी वॉक करने लगीं और शर्मिंदगी को छुपाने के लिए स्माइल करने लगीं।
बिग बॉस फेम डॉली बिंद्रा एक गैदरिंग से आते हुए अचानक गिर पड़ी। उनके इस धड़ाम अवतार को मीडिया ने कैप्चर कर लिया था। डॉली ने उस वक्त सफेद कलर का लॉग सूट पहना हुआ था। चलते—चलते अचानक पैर मुड़ जाने की वजह से उनके साथ ये हादसा हुआ।
बॉलीवुड मूवीज की आइटम क्वीन कश्मीरा शाह एक फिल्म के आॅइटम नंबर गाने की शूट में बिजी थी। इसमें एक सीन के तहत उन्हें एक पोल पर चढ़कर डांस करना था, लेकिन अचानक वो गिर गईं। शुक्र है कि कश्मीरा वहां नीचे रखें गद्दों पर गिरी वरना उन्हें भयंकर चोट लग सकती थी।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी पब्लिक प्लेस पर बुरी तरीके से गिर चुकी हैं। वो एक फंग्शन अटेंड करके बाहर आ रही थीं। तभी सीढ़ियों से उतरते वक्त उनका पैर स्लिप हो गया और वो धड़धड़ाते हुए दो सीढ़ियां लुढ़क गईं। बाद में उन्हें वहां मौजूद लोगों ने उठाया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी सरेआम शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। वो एक रैम्प शो के दौरान गाउन पहनकर वॉक कर रही थीं तभी उनकी ड्रेस के पैरों में फंस जाने से वो मुंह के बल जमीन पर गिर गईं। बाद में वो दोबारा उठकर चलने लगीं।
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान भी एक अवार्ड फंग्शन के दौरा सरेआम गिर चुके हैं। वो किसी बात को लेकर हंस रहे थे, तभी हंसते—हंसते वो चेयर से लुढ़क गए। हालांकि उनके बगल में खड़े एक्टर मनीष पॉल ने उन्हें संभाला। सलमान के ऐसे गिरने पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा था।
मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा भी सबके सामने गिर चुकी हैं। उनके साथ ये हादसा साल 2013 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान हुआ। वो वहां पर परफॉर्म कर रही थीं। तभी अचानक गाउन में पैर फंसने से वो गिर गईं। उन्हें मॉडल्स ने उठाया इसके बाद उन्होंने दोबारा गाना गाया।
शानदार डांसर एवं एक्टर वरुण धवन भी सरेआम गिर चुके हैं। उनके साथ ये घटना साल 2014 में एक अवार्ड शो के दौरान परफॉर्मेंस देते समय हुई। इसमें उन्हें एक टैंक के ऊपर से कूदना था। तभी वरुण के जम्प के दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़ें। हालांकि उन्होंने खुद को संभालते हुए डांस करने लगे।
पूर्व मिस यूनिवर्स एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी कई बार रैम्प वॉक के दौरान शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। हालांकि उन्होंने काफी बार इन आॅक्वर्ड मोमेंट्स से बचने की भी बेहतरीन कोशिश की है। इन्हीं में से एक है साल 2012 में आयोजित ज्वैलरी शो। इस रैम्प शो के दौरान सुष्मिता के साइड की ड्रेस उनकी हील में फंस गई थी जिससे वो गिरते—गिरते बची थीं।