scriptभगवान शिव को चढ़ा दें इनमें से कोई भी एक फूल, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न | offer any one flower to lord shiva, he will please and bless you | Patrika News

भगवान शिव को चढ़ा दें इनमें से कोई भी एक फूल, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

locationनई दिल्लीPublished: Feb 25, 2019 11:34:18 am

Submitted by:

Soma Roy

धन की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर शंखुपष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है।
शिव जी को खास पुष्प अर्पित करने से सुंदर पत्नी से लेकर सुख-समृद्धि तक सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

flower to lord shiva

भगवान शिव को चढ़ा दें इनमें से कोई भी एक फूल, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल एवं दूध चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। मगर आज के दिन उन्हें कुछ खास पुष्प अर्पित करके भी प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ को सफेद आंकड़े के पुष्प समेत ये चीजें भेंट करनी चाहिए।
काली मां के सामने कर लें ये छोटा-सा उपाय, दुश्मन बाल भी नहीं कर पाएगा बांका

1.जो लोग जीवन में सभी तरह के सुखों को भोगना चाहते हैं उन्हें सोमवार के दिन शिवलिंग पर चमेली के फूल चढ़ाने चाहिए। जिस तरह से ये पुष्प काफी सुगंधित होता है। ठीक उसी तरह इसे अर्पित करने से आपके जीवन में भी खुशहाली आएगी।
2.मोक्ष प्राप्त करने के लिए आज के दिन शिव जी को सफेद आंकड़े के पुष्प अर्पित करने चाहिए। क्योंकि ये फूल शांति का प्रतीक माना जाता है।

3.पंडित हरिशंकर व्यास के अनुसार सोमवार के दिन शिव जी को शमी के पत्ते एवं धतूरे का पुष्प अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। नतीजतन धन-धान्य की वृद्धि होती है।
4.जो लोग सभी मनोकामनाओं की पूर्ति चाहते हैं उन्हें सोमवार के दिन शिवलिंग पर एक हजार या एक लाख बेलपत्र चढ़ाने चाहिए। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।

गुरुवार के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, दूर होगी शादी में आ रही अड़चनें
5.अगर आप पर शत्रु हावी रहते हैं तो आप आज के दिन शिव जी को जपाकुसुम का फूल चढ़ाएं। इससे आपके दुश्मन परास्त होंगे।

6.पंडित हरिशंकर व्यास के मुताबिक जो लोग सुंदर पत्नी चाहते हैं उन्हें शिव जी को बेला फूल चढ़ाना चाहिए।
7.सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ को हरसिंगार का पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धता आती है।

8.अगर आप गहनों के शौकीन हैं तो सोमवार के दिन भोलेनाथ को दुपहरियां के फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके पास खूब आभूषण होंगे।
9.अगर आप तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भोलेनाथ को अलसी के पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में शांति आएगी।

10.धन की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर शंखपुष्प चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। जिससे धन-सम्पत्ति की आपको प्राप्ति होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो