scriptलाल कनेर का फूल चढ़ाने समेत रविवार को करें ये 10 उपाय, सूर्य देव की मिलेगी कृपा | offer red flower to lord Surya, know effective remedies of ravivar | Patrika News

लाल कनेर का फूल चढ़ाने समेत रविवार को करें ये 10 उपाय, सूर्य देव की मिलेगी कृपा

Published: Jun 09, 2019 10:08:05 am

Submitted by:

Soma Roy

बुरी नजर से बचने के लिए रविवार के दिन काली मिर्च का उपाय असरदार साबित होता है
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे का दान शुभ होता है

surya dev

लाल कनेर का फूल चढ़ाने समेत रविवार को करें ये 10 उपाय, सूर्य देव की मिलेगी कृपा

नई दिल्ली। सूर्य देव को पराक्रम और तेज का देवता माना जाता है। इसलिए कहते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह तेज होता है उन्हें जीवन में मान-सम्मान मिलता है। अगर आप भी दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं तो रविवार को कुछ विशेष उपाय करें, इससे आपकी किस्मत चमक जाएगी।
surya dev
1.पंडित रवि दुबे के अनुसार रविवार के दिन लाल कनेर के फूल और चंदन से सूर्य देव की पूजा करना अच्छा होता है। इससे आपकी सारी तकलीफें दूर होंगी।

2.रविवार के दिन बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करना भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ऐसा लगातार सात रविवार करना होगा।
संतान सुख से वंचित लोगों के लिए खास है ये मंदिर, जानिए इससे जुड़ी 10 बातें

3.जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन एक नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल बांधना चाहिए। अब इसे बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
4.रविवार के दिन गणेश जी का पूजन भी लाभकारी होता है। इस दिन सफेद आक की जड़ से गणेश जी की प्रतिमा बनाएं। अब उन्हें खीर का भोग लगाएं। इससे आपकी तरक्की होगी।

5.पंडित रवि दुबे के अनुसार जो लोग कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। इससे परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
मोटापे समेत इन 10 बीमारियों को देनी है मात तो आज से ही खाएं अरबी

6.आज के दिन किसी गरीब को काले कंबल का दान करना भी अच्छा रहता है। इससे सूर्य देव के प्रसन्नन होने के साथ राहु-केतु दोष से भी छुटकारा मिलता है।
surya dev
7.रविवार रात को सोते समय एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। अब सोमवार को सूर्योदय से पहले उठकर दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ये उपाय सात या 11 रविवार लगातर करें, इससे धन-धान्य की वृद्धि होगी।
8.रविवार को काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।

9.बुरी नजर से बचने के लिए रविवार के दिन काली मिर्च के सात दाने लेकर अपने सिर से घुमाएं। अब इसे आग में जला दें। इससे दोष दूर हो जाएगा।
10.रविवार के दिन घी या तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति का सूर्य ग्रह तेज होता है और उसे मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो